Election Commission of India: झारखंड में 5 चरणों में होगा मतदान, 23 दिसंबर को आएगा रिजल्ट

Election Commission of India: झारखंड में 5 चरणों में होगा मतदान, 23 दिसंबर को आएगा रिजल्ट
X
भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से आज झारखंड चुनावों का ऐलान हो गया है। पांच चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे। जिसके बाद 23 दिसंबर को चुनाव परिणाम आएगा।

झारखंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो गया है। भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से झारखंड चुनावों 5 चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण में विधानसभा की 13 सीटों पर 30 नवंबर को चुनाव कराया जाएगा। 7 दिसंबर को दूसरे चरण में विधानसभा की 20 सीटों पर होगा। तीसरे चरण में 12 दिसंबर को विधानसभा की 17 सीटों के लिए मतदान होगा। चौथे चरण में 16 दिसंबर को विधानसभा की 15 सीटों पर मतदान किया जाएगा। पांचवें और आखिरी चरण में 20 दिसंबर को विधानसभा की 16 सीटों के लिए मतदान होगा। इसके बाद 23 दिसंबर को चुनाव परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

भाजपा ने दी स्थायी सरकार

भारतीय जनता पार्टी ने पिछले पांच सालों में झारखंड को स्थायी सरकार दी है। 2014 में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 81 में से 37 सीटों पर जीत हासिल की। इसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के 6 विधायकों के सम्मिलित हो जाने पर भाजपा विधायकों की संख्या 43 हो गई है। जिससे पहली बार झारखंड में स्थायी सरकार बनी। इससे पहले तीन विधानसभा पूरी तरह से अस्थिर रहीं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story