झारखंड में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एरिया कमांडर समेत तीन नक्सली को मार गिराया

झारखंड के चाईबासा में पीएलएफआई नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ (Encounter) हुई। इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने पीएलएफआई एरिया कमांडर चंदा समेत तीन नक्सली को मार गिराया। जबकि एक अन्य नक्सली घायल हो गए।
उन्हें चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह मुठभेड़ टेबो थाना क्षेत्र के मनमारू बेड़ा और केनताई के जंगल में हुई। मुठभेड़ के दौरान कई नक्सली जंगल के रास्ते भाग निकलने में कामयाब रहे। हालांकि सुरक्षाबल इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
मौके पर एसपी, सीआरपीएफ, डीआईजी भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि तीन नक्सली (Naxalites) को मार गिराया। साथ ही मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों को एके 47 के साथ हथियार बरामद किया गया। आईजी ऑपरेशन साकेत कुमार सिंह ने इस बात की जानकारी दी।
आईजी ने बताया कि पुलिस को जंगल में नक्सिलयों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुबह सीआरपीएफ (CRPF) और जिला पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। नक्सलियों को पता चलते ही पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दी।
इसके बाद सुरक्षाबलों ने फायरिंग कर तीन नक्सली को मार गिराया। जबकि एक अन्य नक्सली घायल हो गए। एक नक्सली की पहचान पीएलएफआई एरिया कमांडर चंदा के रूप में हुई। जबकि दो पहचान नहीं हो पाई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS