मजदूरों की वापसी के लिए खोली गई पहली ट्रेन, 24 कोच के साथ रवाना हुई तेलंगाना से झारखंड

कोरोन संक्रमण के चलते पूरा देश लॉकडाउन (Lockdown) में कैद पड़ा हुआ है। वहीं मजदूरों से जुड़े कई कामकाज बंद कर दिए गए हैं। इससे अपने राज्य से दूर रह रहे मजदूरों के लिए बड़ी संकट की स्थिति पैदा हो गई है। इसके चलते कई मजदूर अपने गांव की ओर पलायन (Getaway) करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
उनकी रोजी-रोटी इस वक्त सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। वहीं लॉकडाउन के कारण बस, ट्रेने आदि की सारी सुविधाएं आवाजाही के लिए बंद है। इससे कई मजदूर (laborers) पैदल सफर कर अपने-अपने गांव लौट रहे हैं। कोई 700 किमी का सफर कर तो कोई 1000 किमी का सफर तय कर अपने घर वापसी कर रहा है।
हालात को देखते हुए कई राज्य सरकार अपने फंसे नागरिकों के लिए दूसरे राज्य सरकारों से आग्रह की है कि उन सभी मजदूरों के खाने और रहने की उचित व्यवस्था की जाए। बावजूद कई मजदूर पैदल सफर कर अपने गांव लौट रहे हैं। हालांकि कुछ मजदूर अभी भी सरकार के उम्मीद में दूसरे राज्य में फंसे हुए हैं।
इस बीच झारखंड सरकार तेलंगाना में फंसे मजदूरों को लाने का काम शुरू कर दी। शुक्रवार को तेलंगाना में एक स्पेशल ट्रेन (Special Train) चलाई गई। इसमें झारखंड के मजदूरों को वापस भेजा गया है। ये ट्रेन शुक्रवार सुबह 5 बजे तेलंगाना के लिंगमपेल्ली से चली, जो आज रात को 11 बजे रांची के हटिया स्टेशन पहुंचेगी।
इस ट्रेन में 24 कोच हैं। एक बोगी में 54 मजदूरों को बैठाया जा रहा है, जो पहले 72 लोग बैठा करते थे। वहीं रेल मंत्रालय ने कहा है कि यह ट्रेन राज्य सरकार की अपील पर चलाया गया है। केंद्र सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन, स्क्रीनिंग समेत सभी नियमों का पालन किया गया है।
अगर अन्य राज्य सरकार अपने मजदूरों को वापस लाने के लिए ट्रेन चलाती है तो रेल मंत्रालय के निर्देश के बाद चलाई जा सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS