झारखंड के पूर्व वित्त और स्वास्थ्य मंत्री की हालत गंभीर, रांची से रेफर किया दिल्ली

झारखंड के पूर्व वित्त और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके चलते शनिवार को उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली लाया गया। राजेंद्र सिंह बोकारो के बेरमो विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक है।
बताया जा रहा है कि वह पिछले 10 दिनों से बीमार चल रहे हैं और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। अचानक हालात ज्यादा बिगड़ने के चलते विधायक राजेंद्र सिंह को रांची के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। जहां मामला और गंभीर होता देख यहां के डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया।
उधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार की सुबह अस्पताल में एडमिट राजेंद्र सिंह से मिलने गए। बता दें कि राजेंद्र सिंह झारखंड के पूर्व वित्त एवं स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। वे बेरमो विधानसभा सीट से छठी बार जीत हासिल किए हैं।
1985 से 2005 तक, राजेंद्र सिंह लगातार 20 सालों तक कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े। हालांकि 2005 के चुनाव हार गए थे, लेकिन उन्होंने 2009 में फिर से इसी सीट पर जीत हासिल की थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS