शादी समारोह में महिला के साथ गैंगरेप, टायलेट से उठाकर आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

झारखंड के चतरा जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप करने की घटना सामने आई है। शादी में आई युवती के साथ चार आरोपियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। यह घटना चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के पास की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर इस पूरी वारदात का जायजा लिया।
पुलिस की छानबीन के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि पीड़िता एक रिश्तेदार की शादी में गई हुई थी। शादी के दौरान रात करीब 10 बजे वह टायलेट के लिए गई थी। तभी अचानक चार आरोपियों ने पीड़िता को कब्जे में लेकर गैंगरेप कर दिया। रात करीब 2 बजे पीड़िता छोड़ दिया गया।
आरोपियों ने छोड़ते वक्त पीड़िता को धमकी दिया कि अगर इस वारदात के बारे में किसी को भी जानकारी दी तो उसे जान से मार देंगे। हालांकि पीड़िता बिना किसी के डर से घटना के अगले दिन अपने रिश्तेदारों को पूरी बात बताई। जिसके बाद लोगों ने इस घटना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता के बयान के आधार पर 15 मार्च को पूर्णाडीह निवासी आरोपी मुन्ना गंझू, बाबूलाल गंझू, टुनटुन गंझू और रामदेव गंझू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि युवती झूठ बोल रही है। युवती किसी दूसरे लड़के के साथ शारीरिक संबंध बना रही थी।
इसी बीच उनलोगों ने देख लिया। जिसके बाद लड़की और लड़का को मारपीट कर भगा दिया। इस कारण महिला उन्हें झूठे गैंगरेप मामले में फंसा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS