हेमंत सरकार मुंबई में फंसे 180 मजदूर को फ्लाइट से लाया रांची, बाहर से आए लोगों के साथ बढ़ रहा संक्रमण

देश के अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों (Migrant Laborers) को लाने के लिए जारी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से कई लोग अपने राज्य झारखंड वापस लौटे हैं। हालांकि मजदूरों का आने का सिलसिला अभी भी लगातार जारी है। 26 मई तक राज्य में करीब 3.50 लाख लोग आ चुके हैं।
राज्य सरकार ने 80 से ज्यादा ट्रेनों को स्वीकृति दे रखी है। इस बीच हेमंत सरकार (CM Hemant Soren) ने पहले दिन फ्लाईट के जरिए मुंबई से रांची 180 मजूदर को लाया है। फ्लाईट से लाने के दौरान लोगों ने कोरोना के खिलाफ काफी सतर्कता बरती।
अन्य राज्यों से आए लोगों के चलते संक्रमण में आई तेजी
फ्लाईट के जरिए श्रमिकों को वापस लाने वाला झारखंड देश का पहला राज्य बन गया। इधर, बाहर से आए लोगों के चलते राज्य में संक्रमण का फैलाव बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को हजारीबाग में 7, कोडरमा में 3, पूर्वी सिंहभूम में 4, रामगढ़ में 4, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार तथा रांची में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई।
Also Read-धनबाद में एक पुल से नदी में जा गिरी कार, 5 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम
इसके साथ ही राज्य में संक्रमित (Corona Cases) मरीजों की संख्या 459 पर पहुंच गई। अभी राज्य में 258 एक्टिव केस है। जबकि 175 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य के गोड्डा और जामताड़ा जिला फिलहाल कोरोना मुक्त हो गया है।
राज्य में कुल 459 संक्रमित
रांची के 128, गढ़वा 55, बोकारो 17, पलामू 17, हजारीबाग 55, धनबाद 13, गिरिडीह 16, सिमडेगा 10, देवघर 5, जामताड़ा 2, दुमका 2, कोडरमा 34, गोड्डा 1, पू. सिंहभूम 32, प.सिंहभूम 15, लातेहार 10, रामगढ़ 15, गुमला 17, लोहरदगा 3, सरायकेला 4, चतरा 1, खूंटी 3 और पाकुड़ में 4 मरीज में कोरोनावायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
राज्य में अब तक 6 की मौत
झारखंड में अब तक 6 मरीजों की मौत हो चुकी है। रांची में 4, बोकारो और कोडरमा में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है। इस बीच अभी तक 175 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। रांची में 101, बोकारो में 09, पलामू में 15, धनबाद में 2, हजारीबाग में 19, देवघर में 5, गिरिडीह में 3, जामताड़ा में 2, सिमडेगा में 2, कोडरमा में 01, गढ़वा में 3, दुमका में 2, गोड्डा और चतरा में एक मरीज स्वस्थ हो चुका है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS