हिंदपीढ़ी बना राज्य का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट क्षेत्र, 150 सुरक्षाकर्मी को किया क्वारैंटाइन

हिंदपीढ़ी बना राज्य का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट क्षेत्र, 150 सुरक्षाकर्मी को किया क्वारैंटाइन
X
झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची का हिंदपीढ़ी इलाका सबसे बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्र बन गया है। वहीं इस इलाके में तैनात 150 सुरक्षा जवानों को क्वारैंटाइन (Quarantine) कर दिया गया है।

झारखंड (Jharkhand) में बुधवार शाम तक एक और कोरोना मरीज (Corona Patients) सामने आया है। इससे अब तक कुल कोरोना संक्रमित की संख्या 28 हो गई है। बताया जा रहा है कि नया मरीज राजधानी रांची (Ranchi) के हिंदपीढ़ी में पाया गया है। इससे रांची का सबसे बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्र (Hotspot Area) हिंदपीढ़ी बन गया है।

बता दें कि रांची के हिंदपीढ़ी में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मामले हैं। बुधवार को एक नए मरीज मिलने के बाद इस क्षेत्र में तैनात 150 सुरक्षा जवानों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। कोरोना केस को देखते हुए रांची और बोकारो को रेड जोन में रखा गया है।

14 दिन में यहां कोई नया केस नहीं आया तो ही छूट पर विचार हो सकता है। जबकि हजारीबाग, गिरिडीह और कोडरमा को कोरोना हॉटस्पॉट की श्रेणी से बाहर रखा गया है। हजारीबाग में 2 गिरिडीह में 2 और सिमडेगा में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।

जिला प्रशासन ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार, अगर 20 अप्रैल तक कोई नया कोरोना केस नहीं मिलता है तो उसके बावजूद ऑरेंज जोन में ही रखा जाएगा। यानी कोई छूट नहीं मिलेगी। झारखंड के कुल 28 मामलों में से रांची में 14 और बोकारो में 9 हजारीबाग में 2 गिरिडीह में 2 और सिमडेगा में 1 मरीज पाए गए हैं।


Tags

Next Story