आईएएस अधिकारी सुखदेव सिंह ने संभाला मुख्य सचिव का पदभार, कई विभागों से रहा नाता

झारखंड के मुख्य सचिव के रूप में सुखदेव सिंह ने पदभार ग्रहण किया। उन्होनें बुधवार को झारखंड मंत्रालय में 23वें मुख्य सचिव के रूप मे अपना पदभार संभाला। बता दें कि मंगलवार को 22वें मुख्य सचिव डॉक्टर डीके तिवारी सेवानिवृत्त हो गए।
IAS officer Sukhdev Singh takes charge as Chief Secretary of #Jharkhand. pic.twitter.com/97mfv8baki
— ANI (@ANI) April 1, 2020
मुख्य सचिव सुखदेव सिंह 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी है। इसके पहले सुखदेव सिंह विकास आयुक्त, वित्त आयुक्त, वन एवं पर्यावरण, कैबिनेट सहित कई विभाग संभाल चुके हैं। सुखदेव सिंह चार साल तक मुख्य सचिव बने रहेंगे।
वे 2024 में सेवानिवृत्त होंगे। वहीं मंगलवार को 22वें मुख्य सचिव डॉक्टर डीके सेवानिवृत्त के दौरान झारखंड मंत्रालय में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। जिसपर हेमंत सरकार ने डीके तिवारी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। साथ ही सीएम ने कहा कि झारखंड में आपके योगदान को हमेशा सराहना की जाएगी।
हरियाणा के जन्मे 1987 बैच के आईएएस अधिकारी
हरियाणा के जन्मे 1987 बैच के आईएएस अधिकारी सुखदेव सिंह बुधवार को झारखंड के मुख्य सचिव के रूप में पदभार संभाला। वे अपने कार्यकाल के दौरान अनेक विभागों में काम कर चुके है। वे 1989 से 1991 तक एसडीओ के पोस्टिंग पर तैनात थे।
इसके बाद 1991 से 1993 तक डीडीसी के पद पर तैनात रह चुके हैं। सुखदेव सिंह को पहली बार उपायुक्त का प्रभार देवघर में मिला। इसके अलावा बोकारो, गिरिडीह रांची जैसे कई जिलों में भी उपायुक्त का पदभार संभाल चुके हैं। झारखंड का गठन होने के बाद उन्होनें 11 महीनों तक रांची के उपायुक्त रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS