Jharkhand : रांची के प्रभात तारा मैदान से पीएम मोदी ने दिया योग का संदेश, 50 हजार लोगों ने की योगाभ्यास

Jharkhand : रांची के प्रभात तारा मैदान से पीएम मोदी ने दिया योग का संदेश, 50 हजार लोगों ने की योगाभ्यास
X
झारखंड की राजधानी रांची में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी संग करीब 50 हजार लोगों ने योगाभ्यास किया। हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। इस दौरान उन्होंने योग के प्रति लोगों को जागरूकता का संदेश दिया।

झारखंड की राजधानी रांची में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी संग करीब 50 हजार लोगों ने योगाभ्यास किया। हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। इस दौरान उन्होंने योग के प्रति लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि योग की कोई सरहद या सीमा नहीं होती, इसका कोई रंग नहीं होता, न ही इसका कोई आयु है, जाति धर्म से परे है योग, योग सबका है और सब योग के हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि योग स्वास्थ्य के लिए उत्तम है। इस दौरान उन्होंने चार 'प' पर जोर देने की बात कही, पानी, पोषण, पर्यावरण व परिश्रम। पीएम मोदी ने युवाओं के दिल की बीमारी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे बचने के लिए योग का प्रयोग किया जा सकता है। इसलिए हमनें योग का थीम 'योग फॉर हार्ट' रखा है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि उनकी सरकार योग को ड्राइंग रूम से उठाकर बोर्ड रूम तक ले गई है।

पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान राज्य के सीएम रघुवर दास, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक व रामचंद्र चंद्रवंशी मंच पर मौजूद रहे। बता दें कि रांची में पिछले दिन देर शाम को हल्की बारिश हुई थी जिसके कारण मौसम सुहाना हो गया था। पीएम मोदी ने योग के बाद भाषण दिया। भाषण के तुरंत बाद ही हल्की बूंदा-बांदी हुई। योगाभ्यास के कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story