सात दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान,दांव पर लगी प्रत्याशी की साख

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सात दिसंबर को होगा। यह मतदान 20 सीटों पर होगा। सभी दिग्गज प्रत्याशी जीत के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। चारों तरफ पक्ष-विपक्ष में कैंपेन टक्कर देखने को मिल रही है।
जमशेदपुर पूर्वी सीट पर इन दिनों राष्ट्रीय फलक पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस सीट पर मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ उनके ही कैबिनेट के मंत्री रहे सरयू राय निर्दलीय से चुनावी मैदान में टक्कर देगें। इनके अलावा कांग्रेस से गौरव वल्लभ और झाविमो से अभय सिंह भी टक्कर देने को तैयार हैं।
दूसरे चरण के चुनाव में 18 से अधिक दिग्गज चुनावी मैदान में खड़े हैं। तीन विधायक पार्टी बदल कर चुनाव मैदान में खड़े हैं। वहीं पार्टी से टिकट नहीं मिलने के कारण सरयू राय और पौलुस सुरीन निर्दलीय मैदान में हैं। स्पीकर दिनेश उरांव एक बार फिर से सिसई से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चक्रधरपुर से भाजपा के उम्मीदवार हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS