कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल- रघुवर दास को बताया जमूरा तो पीएम मोदी का कहा ये

कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल- रघुवर दास को बताया जमूरा तो पीएम मोदी का कहा ये
X
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने धनबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और झारखंड सरकार पर हमला बोला है। सुबोध कांत सहाय ने अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी को मदारी तो झारखंड के सीएम रघुबर दास को जमूरा कह कर संबोधित किया।

झारखंड विधानसभा चुनाव का रण जीतने के लिए रानातिक दलों के नेता वोटरों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान नेता विवादित बयान देने से भी नहीं चुकते हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार को जमकर हमला बोला है। साथ ही उन्हें पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान भी दे दिया है।

पीएम मोदी को मदारी और रघुबर दास को जमूरा कह कर संबोधित किया

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने धनबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और झारखंड सरकार पर हमला बोला है। सुबोध कांत सहाय ने अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी को मदारी तो झारखंड के सीएम रघुबर दास को जमूरा कह कर संबोधित किया।

इतनी ही नहीं उन्हेंने पीएम मोदी को मोतियाबिंद का मरीज तक कह डाला। पीएम मोदी के सीएम रघुवरदास में ही विकास नजर आता है। रघुबर दास की सरकार जलालत की सरकार है। बता दें कि प्रत्याशी मन्नान मल्लिक के नामांकन कार्यक्रम में रांची से धनबाद पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यह बाते कहीं।

मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता ने यह भी कहा यहां पर किसान आत्महत्या कर रहे हैं। राज्य में अबतक 22 लोग भूख से मर चुके हैं। झारखंड में 24 मॉब लिचिंग की घटनाएं हो चुकी है। किसी भी राज्य के लिए इससे ज्यादा शर्म की और क्या बात हो सकती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story