झारखंड में प्रियंका गांधी बोलीं, भाजपा का फार्मूला है- गरीबों से छीनो, अमीरों को दे दो

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज झारखंड पहुंची हैं। बरहरवा और पाकुड़ में प्रियंका गांधी ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया।
प्रियंका गांधी ने बरहरवा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रदेश हजारों आदिवासियों और झारखंडियों के संघर्ष और कुर्बानी से बना है। जल-जंगल-जमीन आपको मुफ्त में नहीं मिले। इसके लिए आपने लंबी लड़ाई लड़ी है। संघर्ष की यह सीख आपको महान योद्धा सिद्धू और कान्हू से मिली है। उनको मेरा नमन है।
प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, तब से झारखंड की आत्मा और आदिवासियों पर हमला किया गया है। जंगल के हजारों रंग होते हैं, लेकिन भाजपा की विचारधारा इन रंगों के प्रति अंधी है
भाजपा ने अमीरों-दोस्तों के लिए आपकी जमीन छीन रही
आपके जल-जंगल-जमीन के संघर्ष में इंदिरा गांधी जी हमेशा आपके साथ रही। इन पर आपका अधिकार बरकरार रखने के लिए काम किया। लेकिन, भाजपा सरकार अमीरों-दोस्तों के लिए आपकी जमीन छीन रही है। आदिवासियों के लिए संघर्ष करना कांग्रेस की आत्मा में है। आपकी संस्कृति को बचाए रखना कांग्रेस के कण-कण में है। सच ये है कि भाजपा ने 12 लाख गरीब परिवारों का राशन कार्ड रद्द किया है। कांग्रेस सरकार में 35 किलो चावल मिलता था, आज भाजपा के राज में 5 किलो मिल रहा है।
भाजपा पर दागे सवाल
भाजपा की भ्रष्ट और नाकाम सरकार बताए कि इन्होंने 5 साल में युवा को रोजगार दिया? उनका पलायन रोका?
* कोई उद्योग लगाया?
* कितने कॉलेज खोले?
* कितनी गरीबी मिटाई?
* महिलाओं की सुरक्षा की?
5 साल में झारखंड के किसान को क्या- फसल का दुगुना दाम मिला? कर्ज माफ हुआ? क्या खाद-सिलेंडर सस्ता हुआ? बच्चों को रोजगार मिला? अगर किसान की मदद नहीं कर रही, तो किसी स्थिर सरकार है।
भाजपा का फार्मूला है- गरीबों से छीनो, अमीरों को दे दो
भाजपा के राज में आज प्याज 150 किलो में मिल रहा है। पेट्रोल, डीजल, दाल, आटा, फोन का डाटा सब महंगा हो गया है। इनका एक ही फार्मूला है- गरीबों से छीनो, अमीरों को दे दो।
यूपी में भाजपा के ही विधायक ने एक महिला का बलात्कार किया
आज देश के हर कोने में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। यूपी में भाजपा के ही विधायक ने एक महिला का बलात्कार किया। भाजपा सरकार कुछ नहीं बोली, बल्कि उस विधायक की रक्षा की।
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को चुनौती दी
मोदी जी देश की सच्चाइयों पर नहीं बोलते। अगर बोलते हैं, तो बहाने मारते हैं। जैसे पाठशाला में फेल होने पर बच्चा बहाने मारता है, मोदी जी भी वैसे ही बहाने मारते हैं। हर तरह से फेल प्रधानमंत्री सिर्फ फूट डालना चाहते हैं। जब अर्थव्यवस्था की विफलता की चर्चा हुई, तो इन्होंने लोगों को बांटने का काम किया। खोखली चुनौती देने के लिए प्रधानमंत्री यहां मंच पर खड़े हुए। मैं यहीं से झारखंड की जनता की तरफ से प्रधानमंत्री को चुनौती देती हूँ कि वो- संथाल परगना कानून, भूख से हुई मौतों, बेरोजगारी, बलात्कार, भ्रष्टाचार पर बोलें।
प्रियंका गांधी ने पाकुड़ में चुनावी रैली को संबोधित किया
प्रियंका गांधी ने पाकुड़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव आपकी मिट्टी और मां का चुनाव है, झारखंड के अस्तितव का चुनाव है। जंगल के हजारों रंग होते हैं लेकिन बीजेपी को ये रंग दिखाई नहीं देते हैं। दिल्ली में जब छात्रों ने आवाज उठाई, तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इसके विरोध में देश भर में छात्रों ने सड़कों पर प्रदर्शन किए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS