झारखंड चुनाव : भाजपा नेता प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे

झारखंड चुनाव : भाजपा नेता प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे
X
झारखंड विधानसभा चुनाव 9Jharkhand Assembly Election) के लिए अब तक घोषित 72 उम्मीदवारों की सूची में अपना नाम नहीं आने से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता सरयू राय ने रविवार को कहा कि वह निर्दलीय के तौर पर सीएम रघुवर दास के खिलाफ लड़ेंगे।

झारखंड मंत्रिमंडल में खाद्य, जनवितरण व उपभोक्ता मामलों के मंत्री राय ने कहा कि वह जमशेदपुर (पूर्व) व जमशेदपुर (पश्चिम) से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 2014 के चुनाव में जमशेदपुर (पश्चिम) सीट से जीत हासिल की थी। राय ने कहा कि मैं सोमवार को दोनों विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करूंगा।

मैं उसी दिन मंत्रिमंडल से भी इस्तीफा दूंगा। भाजपा ने झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए अब तक 72 उम्मीदवारों की चार सूची जारी की है लेकिन राय का नाम इसमें नहीं है। राज्य में 30 नवंबर व 20 दिसंबर के बीच पांच चरण में चुनाव हो रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story