झारखंड: टाटानगर-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का उद्धाटन, यह होगा फायदा

झारखंड में भारतीय रेलवे की तरफ से रघुवरदास की सरकार ने दो बड़े तोहफे दिए हैं। गुरुवार को सीएम रघुवर दास एवं रेल राज्यमंत्री सुरेश सी अंगडी ने रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस और हटिया-सांकी पैसेंजर दो ट्रेनों का उद्घाटन किया है। जो रांची से टाटानगर जाया करेंगी।
साथ ही सीएम ने 31 किमी लम्बी टाटीसिल्वे-सांकी नई रेल लाइन का भी उद्घाटन किया है। सीएम ने उद्घाटन के दौरान कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां की जनता की हर चीज का ख्याल रखा है। जो भी झारखंड ने मांग की थी वो पीएम ने पूरी की है।
आगे बात करते हुए कहा कि यहां की तीन करोड़ से ज्यादा लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद किया है। केंद्र की मोदी सरकार ने झारखंड के लोगों को 2 नई ट्रेनें दी हैं। जिससे लोगों की समस्याएं कम हो जाएंगी।
यह होगा फायदा
केंद्र सरकार ने जो दो नई ट्रेनें दी हैं उनमें एक हैं हटिया-सांकी पैसेंजर जिसका नंबर 58663 / 58664 एवं 58665 / 58666 है और दूसरी है टाटानगर- रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस 18113/ 18114 के नंबर से जानी जाएंगी। इससे राजधानी से लोग सीधा टाटानगर तक जोड़ जाएंगे। इसकी वजह से आर्थिक विकास को काफी बढ़ावा मिलेगा।
रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में ये होंगी सुविधाएं
रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोचों की बाहरी व आंतरिक दोनों तरफ से बेहतर डिजाइन किया गया है। साथ ही यात्री सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की गई है। ताकि यात्री पहले से ज्यादा आरामदेह यात्रा कर सकें। इस ट्रेन का पहला रैक दो मार्च 2019 को रवाना हुआ था। दूसरा रैक शनिवार को रवाना हुआ।
कोचों की आंतरिक सज्जा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शौचालयों और इनसे लगी दीवारों पर विनाइल शीट लगाए गए हैं। कोचों में एलइडी लाइट लगाई है। छत की पेंटिंग, शौचालयों के फर्श पर इपोक्सी फ्लोरिंग, वातानुकूलित कोच, और साथ ही फ्लोर मैट भी बिछाये गये हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS