झारखंड समाचार: विधानसभा चुनाव को लेकर हो रही बैठक में शामिल होंगे सीएम रघुवर दास, इस बार आसान नहीं राह

झारखंड समाचार: विधानसभा चुनाव को लेकर हो रही बैठक में शामिल होंगे सीएम रघुवर दास, इस बार आसान नहीं राह
X
अगले कुछ महीनों बाद ही तीन राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिल्ली में पार्टी आलाकमान की बैठक होने जा रही है।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास इस बैठक में शामिल होने के लिए मंगलवार शाम को दिल्ली पहुंचेगे। इस बैठक में सभी चुनावी प्रभारी हिस्सा लेंगे। उम्मीद जताई जा रही कि सीएम रघुवर दास मंगलवार की शाम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाम से भी मुलाकात कर सकते हैं।

भाजपा ने झारखंड में दोबारा चुनाव जीतने के लिए ओम माथुर को चुनाव प्रभारी व नंद किशोर यादव को सह प्रभारी बनाया गया है। ओम माथुर 24 अगस्त से प्रदेश की राजनीति में भाजपा को सबसे आगे करने के लिए लग जाएंगे।

हरियाणा विधानसभा में 75 प्लस का टारगेट लेकर चल रही भाजपा ने झारखंड में 65 प्लस का लक्ष्य रखा है। हरियाणा और महाराष्ट्र में तो भाजपा काफी मजबूत लगती है पर झारखंड में ऐसा नहीं है क्योंकि वहां जेडीयू से छ्त्तीस का आकड़ा चल रहा जिससे चुनाव दिलचस्प हो गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story