झारखंड : हवलदार ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, जानें पूरा मामला

गुमला जिले के पालकोट थाना में कार्यरत जैप हवलदार संतोष कुमार महतो ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है हवलदार ने अपने सर्विस रायफल से खुद को तीन गोलीयां मारी जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी होते ही हवलदार संतोष कुमार को अन्य साथी पुलिसकर्मियों ने गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया और बेहतर इलाज के लिए राजधानी रांची के रिम्स में रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते वक्त ही हवलदार की मौत हो गई।
वहीं सदर अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि हवलदार की हालत उसी समय खराब थी उसका पल्स रेट भी पता नहीं चल रहा था। जिसके बाद हमें रिम्स रेफर करना पड़ा।
मीडिया सूत्रों की जानकारी के मुताबिक सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने गोली निकालने का प्रयास किया था लेकिन गोली नहीं निकल सकी। जवान ने खुद को गोली क्यों मारी इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच में पुलिस जुटी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS