झारखंड : राज्य में करारी हार के बाद कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा

झारखंड : राज्य में करारी हार के बाद कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा
X
झारखंड में केवल एक संसदीय सीट जीतने के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की।

झारखंड में केवल एक संसदीय सीट जीतने के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की। मीडिया सू्त्रों कि माने तो डॉ कुमार ने 23 मई की देर रात को अंतिम परिणाम जारी होने के बाद 24 मई को अपना इस्तीफा पार्टी सुप्रीमो को भेज दिया था। डॉ कुमार ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा दिया है।

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष भले ही इस्तीफा देने की पेशकश की हो लेकिन इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन वर्ष 2014 के आम चुनावों की तुलना में थोड़ा बेहतर रहा। सिंहभूम सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गीता कोड़ा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को बड़े अंतर से पराजित किया है।

गौरतलब है कि झारखंड में भाजपा को प्रदेश में धूल चटाने के लिए डॉ अजय कुमार ने शिबू सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा, बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा, लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिलकर गठबंधन किया था। हालांकि राजद के साथ गठबंधन पूरी तरह सफल नहीं हो सका और लोकसभा चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story