रांची में परिवहन मंत्री सीपी सिंह की सरकारी कार का कट गया चालान, इरफान अंसारी बोले- खुद कटवाया..

रांची में परिवहन मंत्री सीपी सिंह की सरकारी कार का कट गया चालान, इरफान अंसारी बोले- खुद कटवाया..
X
कहते हैं लोकतंत्र में नियम और कानून से बढ़कर कोई नहीं होता। चाहे वह आम आदमी हो या शासन-प्रशासन का कोई शीर्ष अधिकारी। ताजा मामला झारखंड के परिवहन मंत्री सीपी सिंह का है। यहां परिवहन मंत्री को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने उनका मंत्री जी को चालान भेज दिया जिसके बाद उन्हें सौ रुपये का जुर्माना पड़ गया।

दरअसल परिवहन मंत्री ने 23 जून को रांची के सर्जना चौक पर रेड सिग्नल का उल्लंघन किया। यह घटना वहां ल गे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने चालान तैयार कर उसे कैबिनेट को-ऑर्डिनेशन कमेटी के पास भेज दिया। इसके बाद उन्हें जुर्माना भरना पड़ा।

इस घटना पर परिवहन मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि मंत्री हो या आम नागरिक सभी के लिए नियम एक हैं। चालक ने गलती की थी इसलिए जुर्माना भर दिया गया। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब किसी मंत्री की गाड़ी का चालान काटा गया हो। रांची ट्रैफिक पुलिस ने इस साल जनवरी में हर दिन ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का आंकड़ा चालीस हजार था। यह घटकर अब पांच सौ रह गया है।

बता दें कि ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए रांची के चौक चौराहों पर तीन तरह के कैमरे लगाए गए हैं। इनमें ऑटोमेटिक नंबर प्लेट सर्विलांस एंड रिडिंग कैमरा, रेड लाइट वॉयलेशन एंड डिटेक्शन कैमरा और सर्विलांस कैमरा शामिल हैं।

वहीं झारखंड कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इरफान अंसारी ने इसको लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मंत्री जी सस्ती लोकप्रियता के लिए किसी भी हद को पार कर सकते हैं। इनकी गाड़ी का चालान किसी ने काटा नहीं बल्कि खुद कटवाया ताकि मीडिया में बने रहें। यह जनता की आंखों में धूल झोंकना चाहते हैं। रांची की जनता भोली-भाली और शरीफ है जो इतने साल तक इन्हें विधायक बना कर रखा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story