झारखंड : चुनावी तैयारियों में जुटी कांग्रेस, टीएस सिंह को बनाया स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष

झारखंड : चुनावी तैयारियों में जुटी कांग्रेस, टीएस सिंह को बनाया स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष
X
स्क्रीनिंग कमेटी में अध्यक्ष बनाए जाने के बाद टीएस सिंह देव ने कांग्रेस की आंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया, साथ ही उन्होने विश्वास दिया कि कमेटी के सदस्यों के समन्वय द्वारा सामूहिक तरीके से जिम्मेदारी निभाई जाएगी।

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपने अपने पत्ते खोलना शुरू कर दिया है। सभी पार्टियां जनसंपर्क अभियान के जरिए जनमानस को अपने पक्ष में करने में जुटी हैं।

कांग्रेस ने भी इस बार चुनाव में दमखम से उतरने का फैसला किया है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर 6 सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी गठित की है। इसमें टीएस सिंह देव को प्रमुख बनाया गया।

स्क्रीनिंग कमेटी में अध्यक्ष बनाए जाने के बाद टीएस सिंह देव ने कांग्रेस की आंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया, साथ ही उन्होने विश्वास दिया कि कमेटी के सदस्यों के समन्वय द्वारा सामूहिक तरीके से जिम्मेदारी निभाई जाएगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story