लोकसभा चुनाव 2019: चाईबासा में राहुल गांधी बोले- मोदी जी ने आदिवासियों की जंगल-जल-जमीन अनिल अंबानी को दी

लोकसभा चुनाव 2019: चाईबासा में राहुल गांधी बोले- मोदी जी ने आदिवासियों की जंगल-जल-जमीन अनिल अंबानी को दी
X
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के चुनाव प्रचार के लिए झारखंड के चाईबासा पहुचे हैं। यहां पर राहुल गांधी ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करत हुए पीएम मोदी पर तंज कसा है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के चुनाव प्रचार के लिए झारखंड के चाईबासा पहुचे हैं। यहां पर राहुल गांधी ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करत हुए पीएम मोदी पर तंज कसा है।

राहुल गांधी ने कहा कि अपनी जेब में हाथ डालिए, बटुआ खोलिए आपको पता लगेगा कि बटुए से मोदी जी ने निकाला है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आदिवासी भाईयों बहनों, अपने जंगल-जल-जमीन को देखिए, आपको पता लगेगा कि अनिल अंबानी को मोदी जी ने आपका जल जंगल और जमीन दी है।


राहुल गांधी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में शायद पहली बार टाट कंपनी ने जमीन ली थी, बीजेपी सरकार ने जमीन दी। पांच साल में आदिवासियों की जमीन पे, बस्तर की जमीन पे उन्होंने कोई फैक्ट्री नहीं लगाई। कांग्रेस के सीएम ने फैसला लिया, टाट से जमीन लेकर वापस बस्तर के आदिवासियों के हवाले कर दी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story