झारखंड: भाजपा के सहयोगी दल 'आजसू' ने कहा, राज्य की सभी सीटों पर एनडीए की जीत पक्की

झारखंड: भाजपा के सहयोगी दल आजसू ने कहा, राज्य की सभी सीटों पर एनडीए की जीत पक्की
X
भाजपा की सहयोगी दल ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में राज्य की गिरिडीह समेत सभी 14 सीटों पर एनडीए की जीत तय है।

भाजपा की सहयोगी दल आजसू पार्टी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में राज्य की गिरिडीह समेत सभी 14 सीटों पर एनडीए की जीत तय है। पार्टी के प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने प्रेस कांफ्रेस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि एनडीए की जीत तय है। हम कितने अंतर से जीत दर्ज करेगें ये 23 मई को साफ हो जाएगा। राज्य की जनता ने सभी सीटों पर हमारा समर्थन किया है।

डॉ भगत ने एक्जिट पोल का हवाला देते हुए कहा कि जनता ने राष्ट्रवाद व देश की सुरक्षा को ध्यान में रखकर पीएम मोदी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी देश की उच्च सदन में जाकर जनता की आवाज बुलंद करेगी। दिल्ली में हमारे प्रदेश की आवाज बुलंद होगी। उन्होंने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि वे लोग अभी अपने नेता की तलाश कर रहे हैं।

डॉ. भगत ने कहा कि महागठबंधन केवल मोदी-मोदी का ही राग अलापती रहती है। उनके पास और कोई मुद्दा ही नहीं है। महागठबंधन के पास देश की जनता के लिए कोई विजन नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि यही परिणाम विधानसभा चुनाव में भी आएंगे। पत्रकारों ने जब पूछा की केन्द्र में आपको मंत्री का पद मिलेगा? इस पर आजसू नेता ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी पार्टी देगी हम उसे निभाएंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story