वोट डालने के बाद हजारीबाग में बोले जयंत सिन्हा- 'लहर नहीं मोदी की सुनामी चल रही है'

देश में 17वीं लोकसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण की वोटिंग जारी है। सात चरणों में होने जा रहे इस आम चुनाव के पांचवे चरण में 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है। झारखंड में चार सीटों पर मतदान जारी है। इसी बीच झारखंड के हजारीबाग से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह ने वोट डालने के बाद पत्रकारों से खास बातचीत में कहा कि पिछली बार मोदी जी की लहर थी लेकिन इस बार उनकी सुनामी चल रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की जीत सुनिश्चित है और एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
Jharkhand: Union Minister and BJP candidate from Hazaribagh, Jayant Sinha arrives at a polling booth to cast his vote. Sinha is contesting against Congress' Gopal Sahu & CPI's Bhubneshwar Prasad Mehta from the constituency. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/o7tsnfiw9F
— ANI (@ANI) May 6, 2019
हजारीबाग से जयंत सिन्हा के खिलाफ कांग्रेस ने गोपाल साहू को टिकट दिया है जबकि सीपीआई ने भुवनेश्वर प्रसाद मेहता को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि पांचवे चरण के मतदान के तहत झारखंड में मतदान जारी है। रांची, खूंटी, कोडरमा और हजारीबाग में मतदाओं में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS