झारखंड में प्रवासी मजदूरों से भरी बस पलटी, 20 से ज्यादा लोग घायल

झारखंड के रामगढ़ में प्रवासी मजदूरों से भरी एक बस पलट गई। इस हादसे में 22 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गोला चारू रोड रजरप्पा थाना के केझियाघाटी के पास की है। मौके पर 22 घायल मजदूरों को रांची रिम्स ले जाया गया।
वहीं जिन लोगों को थोड़ी बहुत चोटें आई हैं, उन्हें गोला अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल होने से यह हादसा (Bus Accident) हुआ है। बस सवार अजीम अंसारी ने बताया कि सभी लोग 6,000 प्रति व्यक्ति पर बस बुक कर मुंबई से बंगाल लौट रहे थे।
बस के ऊपर और अंदर कुल 78 मजदूर सवार थे। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में ड्राइवर ने बस के ऊपर 30 मजदूरों को बैठा लिया। हादसे में बस के अंदर बैठे मजदूरों से (Migrant Labor) ज्यादा चोटें ऊपर बैठे मजदूरों को आई है।
Also Read- यूपी में हमलावरों के बेखौफ वारदात, कार से बाइक टकराने पर पिता और बेटे की गोली मारकर हत्या
घटना की सूचना मिलते ही विधायक ममता देवी, दुलमी बीडीओ विजयनाथ मिस्र, सीओ किरण सोरेंग, रजरप्पा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू, सिकीदिरी थाना प्रभारी चन्द्रशेखर चौधरी और गोला थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। विधायक ने सभी मजदूरों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की।
साथ ही, मामूली रूप से घायल मजदूरों के इलाज के बाद बंगाल भेजने के लिए बस की व्यवस्था की गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS