बच्चे को साथ लिए पानी भर रही मां कुएं में जा गिरी, दोनों की मौत

झारखंड (Jharkhand) में एक और घटना सामने आई है। गुमला जिले में एक मां अपने पीठ पर बच्चे को बांधकर कुएं से पानी भर रही थी। इस दौरान मां कुएं में जा गिरी। जहां मां और बच्चे दोनों की मौत हो गई। यह घटना शनिवार की कामडारा थाना के सुरहू बड़काटोली की है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया। जहां मृतकों की पहचान सुशील केरकेट्टा की पत्नी दशमी मुंड़ाईन और उसके तीन महीने के बेटे निरोज केरकेट्टा के रूप में हुई।
Also Read-झारखंड में सात युवकों की मौत, नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा
उधर, पुलिस की पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे कुछ लोग खेत से काम कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान लोग हाथ-मुंह धोने के लिए एक किसान ने कुएं में झांककर देखा। जहां महिला का शव तैरता दिखा।
इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर जुट गए। किसी तरह से शव को कुएं से बाहर निकाला। वहीं महिला के पति को घटना की सूचना दे दी। बाद में पता चला कि बच्चा भी अपने मां के साथ ही था, लेकिन कुएं में कहीं दिखाई नही दिया।
इसके बाद ग्रामीणों ने पंप के सहारे कुएं का पानी बाहर निकाला तो बच्चे का शव भी मिल गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना कामडारा पुलिस को दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS