जेएमएम के साथ झारखंड में सरकार बनाने जा रही कांग्रेस को मिल सकता है बड़ा पद, डिप्टी सीएम समेत पार्टी कर रही ये मांग

जेएमएम के साथ झारखंड में सरकार बनाने जा रही कांग्रेस को मिल सकता है बड़ा पद, डिप्टी सीएम समेत पार्टी कर रही ये मांग
X
झारखंड में जेएमएम गठबंधन के जीतने के बाद इस बात को लेकर चर्चा की जा रही है कि मंत्री मंडल में किस पार्टी को कितने पद मिलेंगे और किसको डिप्टी सीएम का पद मिलेगा।

सोमवार को झारखंड में चुनावों के नतीजे आए तो झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी वहीँ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन अपनी दोनों सीटों पर से जीत गए। झारखंड में चौथी विधानसभा के नतीजों के बाद रघुवर दास की बीजेपी को प्रदेश से सत्ता गवानी पड़ गई है। पिछले चुनावों में 37 सीट पर जीते बीजेपी इस बार 12 सीटों के नुकसान के साथ 25 सीटों पर आकर सिमट गई। इन सब में जेएमएम की जोड़ीदार कांग्रेस को पिछले चुनावों के नतीजों के मुकाबले अच्छी सीट मिली है। 10 सीटों की बढ़त के साथ कांग्रेस को 16 पर जीती है।

कांग्रेस से हो सकते हैं स्पीकर

झारखंड के नतीजों में कांग्रेस की स्थिति ऐसी है कि वो अपने मुताबिक पदों की मांग कर सकती है। ख़बरों के मुताबिक कांग्रेस के पास स्पीकर का मुख्य पद जा सकता है, जबकि कांग्रेस की स्थिति को देखें तो वो डिप्टी सीएम की मांग भी कर सकती है जबकि मंत्रियों की लिस्ट में कांग्रेस 5-6 पद पर शपथ ले सकती है। ऐसे में खबर है कि पार्टी डिप्टी सीएम, स्पीकर समेत कैबिनेट में मंत्री पद की डिमांड रख सकती है।

जेएमएम से हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री की शपथ के साथ 6 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। 1 सीट से जीती आरजेडी को भी मंत्री मंडल में 1 पद मिल सकता है। रिजल्ट से पहले ही तेजस्वी यादव (लालू प्रसाद के बेटे) आश्वस्त नज़र आ रहे थे, तेजस्वी ने कहा था कि झारखंड में महागठबंधन ही जीतने जा रहा है।

संभावित-

पार्टी

मुख्यमंत्री

मंत्री परिषद

जेएमएम

हेमंत सोरेन

6

कांग्रेस


5

आरजेडी


1

जेएमएम की बैठक में होंगे अहम फैसले

आज झारखंड मुक्ति मोर्चा की मीटिंग होगी जिसमे पार्टी के बड़े नेता और विधायक शामिल होंगे। आज होने वाली मीटिंग में कई बड़े फैसलों पर विचार विमर्श किया जा सकता है जिसमे मंत्रियों के पद को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इसमें जेएमएम के विधायक अधिक से अधिक मंत्री पद की मांग कर सकते हैं। सोमवार को आए नतीजों के आधार पर जेएमएम झारखंड की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story