एंबुलेंस नहीं मिलने पर गर्भवती को कंधे पर लाया अस्पताल, दोनों की हुई मौत

एंबुलेंस नहीं मिलने पर गर्भवती को कंधे पर लाया अस्पताल, दोनों की हुई मौत
X
झारखंड के रांची में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है। एम्बुलेंस की सुविधा नहीं होने के कारण एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। रविवार रात महिला को प्रसव पीड़ा हुई थी।

झारखंड के रांची में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है। दरअसल एक गर्भवती महिला को एम्बुलेंस की सुविधा न मिलने पर मौत हो गई। रविवार रात को महिला को प्रसव पीड़ा हुई थी। अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों ने ममता वाहन और एम्बुलेंस से संपर्क किया।

लेकिन उन्होनें एम्बुलेंस की सुविधा देने से मना करते हुए कहा कि यह सुविधा गुदड़ी निवासी के लोगों के लिए नहीं है। जिसके कारण परिजन डोली बनाकर गर्भवती महिला को बिशुनपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां गर्भवती महिला को भर्ती कराया गया।

इस संबंध में सिविल सर्जन कहा कि गर्भवती महिला को इस स्थिति में नहीं लाना चाहिए था। फिर भी मैं प्रभारी चिकित्सा प्रभारी से बात करती हूं। इसी बीच सोमवार सुबह महिला की मौत हो गई। सिविल सर्जन ने कहा कि महिला की मौत की जांच कराई जाएगी। लापरवाह लोगों पर सख्त कारवाई की जाएगी।

सोनुआ के चिकित्सा प्रभारी से जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच, समाज कल्याण सह बाल विकास मंत्री और स्थानीय विधायक जोबा मांझी ने कहा कि मामला बहुत गंभीर और दुखद है। इस घटना की जांच होनी चाहिए। पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से हर संभव मुआवजा दिया जाएगा।

Tags

Next Story