झारखंड में नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म, 2 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

झारखंड में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना लगातार सामने आ रही हैं। लोहरदगा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आ रही है। सेन्हा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची घर में अकेली थी इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर मौके से फरार हो गया।
आरोपी यहीं नहीं रुका उसने बच्ची को बर्बाद करने की धमकी भी दी। कहा कि पुलिस को इस मामले की भनक लगी तो जान से मार डालूंगा। सेन्हा थाना क्षेत्र के अलौदी गोसाईं का रहने वाला अमर पंडित नाम के एक युवक ने बच्ची को घर में अकेले पाकर उसके साथ बलात्कार किया और यह भी कहते हुए भागा कि पुलिस को इस घटना के बारे में कुछ नहीं पता चलनी चाहिए वरना पूरे परिवार को बर्बाद कर देगा।
दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी युवक के डर से पुलिस को कुछ नहीं बताया। लेकिन जैसे ही परिजन घर लौटे पीड़ित लड़की ने पूरी घटना के बारे में उन्हें बता दी। जिसके बाद परिजनों ने लोहरदगा एसपी से इस मामले में शिकायत की और उचित कार्रवाई की मांग की। एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला थाना को जल्द से जल्द आरोपी के खिलाफ एक्शन लेने का निर्देश दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में लगी हुई है। आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस हर संभव जगह पर छानबीन व पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपी हमारी गिरफ्त में होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS