Shravani Mela 2019 : सावन के पहले दिन ही देवघर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बोल बम के नारों से गूंजा बाबा नगरी

सावन (Sawan 2019) का महीना शुरू होते ही झारखंड (Jharkhand) के देवघर (Deoghar) में बाबा के भक्तों का जमवाड़ा लगने लगा है। विश्वविख्यात भोलेनाथ के मंदिर में जलाभिषेक का सिलसिला आज यानी बुधवार से शुरू हो गया है। कावड़ (Kawad Yatra 2019) लेकर भोले भक्तों का हर-हर महादेव (Har Har Mahadev) का गूंज हर सड़क हर गली में सुनने को मिल रहा है। बाबा के मंदिर का पट आज सुबह पांच बजे खुला। देवघर (Jharkhand Deoghar) की पुरातन परंपरा के अनुसार सबसे पहले पुरोहित समाज ने जलाभिषेक किया। इसी के साथ श्रावणी मेला 2019 (Shravani Mela 2019) का शुभारंभ हो गया है।
इसके बाद मंदिर के महंत पंडा गुलाब नंद ओझा ने हर दिन की तरह ही आज भी बाबा का पूजा किया। पौने छह बजे के करीब कावरियों के लिए मंदिर में जलाभिषेक करने का सिलसिला जारी हुआ जो लगातार चल रहा है। कल रात चंद्रग्रहण की वजह से मंदिर का पट सुबह 5 बजे तक बंद रहा। जब मंदिर का द्वार खुला तो लोगों के पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया।
सावन के पहले ही दिन कांवरियों का सैलाब देखकर प्रशासन के भी होश उड़ गए। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने शीघ्र दर्शनम नाम की वीआईपी कूपन की व्यवस्था की है जिसके तहत 500 रूपए की राशि देकर जल्दी से जलाभिषेक व पूजा अर्चना कर लौट सकेंगे। इससे लाइन में लगकर देर तक इंतजार नहीं करना होगा।
ज्ञात हो कि झारखंड सरकार श्रावणी मेला 2019 (Shravani Mela 2019) को इस साल कुंभ 2019 के तहत ही देश भर में ब्रांडिंग करने जा रही है। कहा जा रहा है कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत भाजपा इससे हिंदू समुदाय को साधने का प्रयास करना चाहती है। श्रावणी मेला 2019 (Shravani Mela) के तहत झारखंड सरकार उच्च स्तर पर सुरक्षा व श्रद्धालुओं के लिए इंतजाम की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS