Shravani Mela 2019 : सावन के पहले सोमवार पर भोले भक्तों का उमड़ा सैलाब, देवघर में बोल बम की गूंज

Shravani Mela 2019 : सावन के पहले सोमवार पर भोले भक्तों का उमड़ा सैलाब, देवघर में बोल बम की गूंज
X
सावन के पहले सोमवार के मौके पर बाबा धाम देवघऱ में कांवरियों का जमघट लग लग रहा है। जलार्पण के लिए शिव भक्तों की लंबी कतारें लग गई हैं। बम-बम भोले की गूंज से पूरा देवघर शिवमय हो गया है। हर गली हर नुक्कड़ से कांवरियों का जत्था निकल रहा है, देर रात तक कांवरियों की टोली सावन के पहले सोमवार पर जलाभिषेक के लिए बाबा के धाम पहुंचे।

सावन के पहले सोमवार के मौके पर बाबा धाम देवघऱ में कांवरियों का जमघट लग लग रहा है। जलार्पण के लिए शिव भक्तों की लंबी कतारें लग गई हैं। बम-बम भोले की गूंज से पूरा देवघर शिवमय हो गया है। हर गली हर नुक्कड़ से कांवरियों का जत्था निकल रहा है, देर रात तक कांवरियों की टोली सावन के पहले सोमवार पर जलाभिषेक के लिए बाबा के धाम पहुंचे। लाइन लगाकर भोले भक्त पट खुलने का इंतजार किए, प्रशासन की देख रेख में जलाभिषेक हो रहा है। इस समय पूरा देवघर भगवामय हो चुका है।

सावन के पहले सोमवार को देवघर में कांवरियों का सैलाब देखने को मिला। कंधे पर कांवर लिए हर कांवरियां बाबा का जयघोष करते हुए धाम की दिशा में बढ़ रहे हैं। इस दौरान करीब 15 किलोमीटर की लंबी लाइन देखी गई। वहीं मंदिर से बाहर निकलने वाले कांवरियों का लाइन करीब 4 से 5 किलोमीटर लंबा लगा रहा।

आज यानी सोमवार को अहले सुबह तीन बजे मंदिर के पुरोहित व अन्य पदाधिकारी जलाभिषेक किए इसके बाद करीब पौने चार बजे से कांवरियों के जलाभिषेक करने का क्रम जारी है। भक्तों के भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस अधिकारियों की टीम मुस्तैद है। आज के दिन प्रशासन ने शीघ्र दर्शनम यानी वीआईपी दर्शन बंद किया है। प्रशासन ने कहा कि अगर दो लाख से ज्यादा भीड़ हुई तो साढ़े नौ बजे तक जलाभिषेक होगा।

मौजूदा भीड़ देखकर प्रशासन ने कहा है कि सावन के पहले सोमवारी को कांवरियों का सैलाब उमड़ सकता है। इसके तहत हमनें पहले ही तैयारी कर ली है। कांवरियों की भीड़ अगर 2 लाख से कम हुई तो आठ बजे तक जलार्पण होगा वहीं इससे ज्यादा हुई तो साढ़े नौ बजे तक मंदिर का पट खुला रहेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story