बच्चा चोरी की अफवाह के बाद मची भगदड़, एक किशोर की कुएं में गिरकर मौत, महिला की पिटाई

बच्चा चोरी की अफवाह के बाद मची भगदड़, एक किशोर की कुएं में गिरकर मौत, महिला की पिटाई
X
झारखंड में बच्चा चोरी के शक में हमले की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला हजारीबाग जिले के दारु थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां चौबीस घंटे के भीतर इस तरह की दो घटनाएं हो गई हैं। पहली घटना में एक लड़के की जान चली गई वहीं दूसरी घटना में बच्चा चोर समझ कर एक महिला की पिटाई कर दी गई।

झारखंड में बच्चा चोरी के शक में हमले की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला हजारीबाग जिले के दारु थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां चौबीस घंटे के भीतर इस तरह की दो घटनाएं हो गई हैं। पहली घटना में एक लड़के की जान चली गई वहीं दूसरी घटना में बच्चा चोर समझ कर एक महिला की पिटाई कर दी गई। पीड़ित महिला को पुलिस ने महिला थाना भेजा है जबकि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिलवार गांव में शुक्रवार को एक विक्षिप्त महिला ग्रामीणों का कोपभाजन बनी और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंपा था।

खबरों के मुताबिक अफवाह को लेकर बच्चा चोरों पर नजर रखने के लिए शनिवार की रात में निकली ग्रामीण लड़कों की टीम में शामिल एक नाबालिग की मौत हो गई। मृतक दारु थाना क्षेत्र के कोंय गांव निवासी 16 वर्षीय शुभम सिंह था। ग्रामीण मान रहे हैं कि बच्चे की मौत कुएं में गिरकर हुई है जबकि मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसे कुएं में ढकेल दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि बच्चा चोरी की अफवाह के बाद थाना क्षेत्र के हरली, महेशरा, जिंगा, कोंय, रामदेव खरिका गांव के युवकों ने शनिवार की शाम एक बैठक कर चोर पर निगरानी का प्लान बनाया। फिर रात में ये युवक निगरानी के लिए निकल पड़े। इसी दौरान मची भगदड़ में शुभम कुंए में गिर गया।

यह घटना जिनगा पंचायत भवन के नजदीक हुई। वहीं इसी थाना क्षेत्र के महेशरा गांव में रविवार को एक वृद्ध महिला को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। इसकी सूचना पाकर दारू पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर महिला को लोगों से बचाया और थाना ले आई। जिसे एसडीपीओ सहदेव साहू के निर्देश पर महिला अच्छी तरह से बोल भी नहीं पा रहीं थी। बड़ी मुश्किल से अपना नाम गोलती देवी बताया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story