झारखंड : लातेहार-लोहरदगा बॉर्डर पर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

झारखंड : लातेहार-लोहरदगा बॉर्डर पर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
X
झारखंड के लोहरदगा और लातेहार के पास सैयदा टोली गांव में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन के तीन नक्सलियों को सुरक्षबलों ने ढेर कर दिया। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान विनय और हरदेव उरांव के तौर पर की गई है। पुलिस अभी तीसरे नक्सली की पहचान नहीं कर पाई है।

झारखंड के लोहरदगा और लातेहार के पास सैयदा टोली गांव में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के तीन नक्सलियों को सुरक्षबलों ने ढेर कर दिया। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान विनय और हरदेव उरांव के तौर पर की गई है। पुलिस अभी तीसरे नक्सली की पहचान नहीं कर पाई है।

दोनों मृत नक्सलियों के पास से दो AK 47 गन, पिट्ठू बैग, भड़काऊ नक्सली साहित्य व कई अन्य अवैध सामान पुलिस ने बरामद किया है। यह जानकारी पुलिस मुख्यालय में आईजी आशीष बत्रा ने बताया। उन्होंने बताया की पुलिस मुखबिर के ने गुप्त जानकारी दी थी। जिसके तहत सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की गई।

पुलिस ने जैसे ही दबिश दी नक्सलियों ने जंगल से फायरिंग करने लगे। पुलिस व सीआरपीएफ ने भी ताबड़तोड़ जवाबी कार्रवाई की जिसमें तीन नक्सली ढेर हो गए। संयुक्त अभियान में सीआरपीएफ की 158 बटालियन की गोल्फ और अल्फा कंपनी ने हिस्सा लिया था। टीम का नेतृत्व इंसपेक्टर नागेंद्र प्रसाद और राजकमल वर्धन ने किया था।

मालूम हो कि 6 महीनें के भीतर 22 नक्सलियों को सीआरपीएफ व झारखंड पुलिस ने मार गिराया है। आईजी ने कहा कि हम सीआरपीएफ के साथ मिलकर झारखंड को नक्सल मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिए हैं। जल्द ही नक्सल प्रभावित जिलों से नक्सलियों को खदेड़ा जाएगा। झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ राज्य में लगातार सर्च अभियान चला रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story