झारखंड के नए जिले में कोरोना की एंट्री, अब तक कुल 84 संक्रमित केस

झारखंड के नए जिले में कोरोना की एंट्री, अब तक कुल 84 संक्रमित केस
X
झारखंड के नए जिले में कोरोना (Coronavirus) की एंट्री हो चुकी है। इसके साथ ही अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 84 हो गई है।

झारखंड में कुछ और नए जिलों में कोरोना प्रवेश कर चुका है। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अनुसार रविवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा 16 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इऩमें से एक अस्पताल के 5 नर्स भी शामिल है। 5 पॉजिटिव नर्स समेत 13 मरीज रांची के रहने वाले हैं।

इसके साथ ही राज्य में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों (Corona Infected) की संख्या 84 हो गई है। वहीं बढ़ते मामले के साथ नए जिले जामताड़ा में भी कोरोना का प्रवेश हो चुका है। रविवार देर रात यहां एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला। जामताड़ा डीसी ने इस बात की जानकारी दी है।

10 जिला बना कोरोना का घर

राज्य में अब तक कुल 24 जिलों में से नए जिले समेत 10 जिलों में मरीज पाए गए हैं। कुल कोरोना केस में सबसे ज्यादा रांची में 56 मरीज पाए गए हैं। इसके चलते रांची अभी भी रेड जोन (Red Zone) में शामिल है। रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी में मरीजों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है।

Also Read- Video: 'कोरोना हेलमेट' पहनकर सड़कों पर उतरी दिल्ली पुलिस, लोगों से की ये अपील

इसके अलावा बोकारो में 10, पलामू-हजारीबाग-गढ़वा में 3-3, धनबाद-गिरिडीह-सिमडेगा-देवघर में 2-2, जामताड़ा में 1 मरीज को अपने चपेट में लिया है। वहीं कुल 84 कोरोना पॉजिटिव में से 66 एक्टिव केस हैं। हालांकि 14 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक 4 मरीजों की मौत हो चुकी है।

हिंदपीढ़ी में कोरोना के हालात और भी बिगड़ते जा रहे हैं। इससे राज्य का सबसे बड़ा कोरोना हॉट स्पॉट बन चुका है। अब तक यहां 45 पॉजिटिव मरीज पाए जा चुके हैं। वहीं जमशेदपुर के घाटशिला में एक आरपीएफ कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद चारों तरफ हड़कंप मचा हुआ था।

हालांकि रविवार को राहत की खबर आई कि कुल सैंपल में से 16 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। जबकि तीन सैंपल की जांच चल रही है।

Tags

Next Story