झारखंड में संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 166, इस जोन में खुलेंगी शराब की दुकानें

झारखंड में संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 166, इस जोन में खुलेंगी शराब की दुकानें
X
झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 166 हो गई। इस बीच, दो ज़ोन में शराब की दुकानें (Liquor Shops) खोलने के लिए छूट दी गई है।

झारखंड में सोमवार रात दो नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। नए पॉजिटिव मरीज पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह दोनों मरीज रेड जोन (Red Zone) कोलकाता से लौटे थे। इसके बाद सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था।

जहां दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पूर्वी सिंहभूम में कोरोना संक्रमण का पहला मामला है। गिरिडीह के गांडेय में भी एक नए मरीज पाए गए हैं। युवक हाल ही में गुजरात के सूरत से लौटा है। गिरिडीह में मिले पांचों नए संक्रमित मरीज सूरत से लौटे हैं।

इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों (Infected patients) की संख्या बढ़कर 166 हो गई है। इस बीच मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की अध्यक्षता वाली राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। इस बैठक में रेड जोन (Red Zone) के दो जिले रांची और गढ़वा में कंटेनमेंट जोन के बाहर भी कुछ शर्तों के साथ छूट देने का निर्णय लिया गया।

हालांकि ग्रीन और ऑरेंज जोन में ज्यादा छूट दी जाएगी। साथ ही ग्रीन और ऑरेंज जोन में शराब दुकानें (Liquor Shops) खुलेंगी।

राज्य के 14 जिलों में फैला कोरोना संक्रमण

राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 166 हो गई है। इनमें से रांची के 95, गढ़वा 23, बोकारो 10, पलामू 8, देवघर 4, हजारीबाग में 4, धनबाद 4, गिरिडीह 7, पूर्वी सिंहभूम के 2, सिमडेगा 2, जामताड़ा 2, दुमका 2, कोडरमा 2 और गोड्डा में 1 मरीज संक्रमित पाए गए हैं।

वहीं अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। रांची में तीन और बोकारो के एक मरीज की मौत हो चुकी है। हालांकि राज्य में 78 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। रांची में 50, बोकारो में 09, पलामू में 3, धनबाद में 2, हजारीबाग में 3, देवघर में 2, गिरिडीह में 2, सिमडेगा में 2, गढ़वा में 2 मरीज ठीक हो चुके हैं।

जबकि राज्य के अन्य जिलों से संक्रमित मरीजों में 3 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।


Tags

Next Story