झारखंड में एक वाहन ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, मौके पर तोड़ा दम

झारखंड (Jharkhand) के गिरिडीह जिले में एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर दम तो़ड़ दिया। यह घटना शनिवार सुबह निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर हुई।
बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर (Hit) मार दी। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक (Vehicle Driver) अपनी गाड़ी को लेकर मौके पर से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उधर, मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई। पुलिस ने बताया कि दोनों मृतक युवक हजारीबाग के चौपारण स्थित धमना गांव के रहने वाले थे।
Also Read-राजस्थान में हुंडई कार एक वाहन में जा टकराई, दो के सिर धड़ से अलग समेत 4 लोगों की मौत
दोनों युवक बाइक से गोमो की ओर जा रहे थे। इस बीच निमियाघाट के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों की पहचान रंजीत कुमार राणा और त्रिपुरारी सिंह के रूप में हुई है। त्रिपुरारी सिंह रेलवे में लोको पायलट था। जबकि रंजीत सिंह राणा BCCL (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) में आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS