Ambedkar Jayanti 2022 Quiz : भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बी आर अम्बेडकर के बारे में आप कितना जानते हैं?

Ambedkar Jayanti 2022: डॉक्टर भीमराव रामजी अम्बेडकर (Dr. Bhimrao Ramji Ambedkar) जिन्हें हम आमतौर पर बाबासाहेब (Babasaheb) के नाम से जानते हैं एक पेशेवर अर्थशास्त्री और दलित नेता थे। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू शहर और सैन्य छावनी में हुआ था। वह सूबेदार रामजी मालोजी सकपाल और भीमाबाई सकपाल की 14वीं और आखिरी संतान थे। वह 29 अगस्त, 1947 से 24 जनवरी, 1950 तक भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री (First Minister of Law and Justice Of India) थे और दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जटिल संविधान, भारत के संविधान के प्रमुख वास्तुकार थे। जिसके कारण उन्हें भारतीय संविधान के पिता और निर्माता (Father of Indian Constituition) कहा जाता है। उन्होंने भारत के वित्त आयोग की स्थापना की। भारतीय रिजर्व बैंक (Indian Reserve Bank) अम्बेडकर द्वारा बनाए गए दिशा-निर्देशों और विचारों पर चलता है। उनकी मृत्यु 1956 में हुई थी। मृत्यु के 34 वर्षों के बाद, उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार (Bharat Ratna) से सम्मानित किया गया, जो भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। कल यानी 14 अप्रैल गुरुवार को उनकी 131वीं जयंती है और इस मौके पर हम उनके बारे में थोड़ा अधिक जानने का प्रयास करेंगे...
1. डॉ. अम्बेडकर का जन्म कहां हुआ था
(क) मध्य प्रदेश
(ख) महाराष्ट्र
(ग) गुजरात
(घ) कर्नाटक
2. डॉ. अम्बेडकर के पिता का नाम क्या था
(क) यशवंत सांभा अम्बेडकर
(ख) संभा जी सकपाल
(ग) रामजी मालोजी सकपाल
(घ) इनमें से कोई नहीं
3. डॉ. अम्बेडकर का जन्म कब हुआ था
(क) 14 अप्रैल 1891
(ख) 14 अप्रैल 1893
(ग) 15 जनवरी, 1889
(घ) 6 दिसंबर 1869
4. डॉ. अम्बेडकर को भारत रत्न किस सन में दिया गया था
(क) 1985
(ख) 1980
(ग) 1990
(घ) 1973
5. इनमें से कौन सा कथन डॉ. अम्बेडकर के लिए सही नहीं है
(क) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अम्बेडकर के विचारों पर आधारित था, जिसकी उन्होंने हिल्टन यंग कमीशन को सिफारिश की थी।
(ख) वे स्वतंत्र भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री थे
(ग) डॉ. भीमराव का विवाह 15 वर्ष की आयु में नौ वर्ष की कन्या "रमाबाई" से हो गया।
(घ) उन्होंने 1965 में बौद्ध धर्म अपनाया
6. निम्नलिखित में से कौन सा साप्ताहिक पत्र डॉ. बी.आर. अम्बेडकर द्वारा शुरू किया गया था?
(क) बहिष्कृत भारत
(ख) मूक नायक
(ग) जनता
(घ) उपरोक्त सभी
7. डॉ. अम्बेडकर ने पीने के पानी के लिए सत्याग्रह किस सन में शुरु किया था।
(क) 1925
(ख) 1927
(ग) 1922
(घ) 1921
8. निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक डॉ. अम्बेडकर द्वारा नहीं लिखी गई है?
(क) पाकिस्तान पर विचार
(ख) रुपये की समस्या: उत्पत्ति और समाधान
(ग) जाति प्रथा का विनाश
(घ) गांधी, नेहरू और टैगोर
9. डॉ. अम्बेडकर भारतीय संविधान बनाने के लिए गठित किस समिति के अध्यक्ष थे?
(क) प्रस्तावना समिति
(ख) मसौदा समिति
(ग) ध्वज समिति
(घ) संघ संविधान समिति
10. निम्नलिखित में से किस राजनीतिक दल का गठन डॉ. अम्बेडकर द्वारा नहीं किया गया है?
(क) स्वतंत्र लेबर पार्टी
(ख) भारतीय रिपब्लिकन पार्टी
(ग) दलित शोषित समाज संघर्ष समिति
(घ) अनुसूचित जाति संघ
11. डॉ. अम्बेडकर के स्मारक स्थल का क्या नाम है?
(क) वीर भूमि
(ख) चैत्य भूमि
(ग) बौद्ध भूमि
(घ) समता स्थल
12. निम्नलिखित में से कौन सी पत्रिका डॉ. अम्बेडकर द्वारा शुरू नहीं की गई थी?
(क) मूकनायक
(ख) प्रबुद्ध भारत
(ग) सरस्वती
(घ) बहिष्कृत भारत
उत्तर- 1. (क), 2 (ग), 3 (क), 4 (ग), 5 (घ), 6 (घ), 7 (ख), 8 (घ), 9 (ख), 10 (ग), 11 (ख), 12 (ग)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS