Axolotl Fish: दिल और दिमाग के साथ शरीर के सभी हिस्सों को कर सकता है विकसित, जानिए अद्भुत जीव के बारे में

Axolotl Fish: धरती पर जीवों की लाखों प्रजातियां पाई जाती हैं, जो अपनी खासियत की वजह से पहचानी जाती हैं। जैसे कोई जीव उड़ने में सक्षम, तो कोई अपने शांत स्वभाव की वजह से जाना जाता है। इन जीवों में कुछ ऐसे खूंखार जीव भी हैं, जो शिकार को देखते ही हमला बोल देते हैं। वहीं, कुछ जीव ऐसे भी है जो अपने अंदर पाई जाने वाली अजब-गजब खासियत की वजह से इंसान तो इंसान वैज्ञानिकों को भी हैरान कर देते हैं। ऐसी ही खासियत वाला एक जीव है, जो अपने शरीर के किसी भी अंग के कट जाने, खराब हो जाने के बाद उन्हें फिर से विकसित कर लेता है। जी हां यह सच है।
ऐसा कहा जाता है कि अगर शरीर का कोई हिस्सा कट जाए या खराब हो जाए, तो उसे फिर से विकसित नहीं किया जा सकता। एक बार के लिए नकली पैर या हाथ लगाकर इंसान की दिक्कतों को कुछ हद तक कम कर सकते हैं, लेकिन अगर हार्ट में कोई दिक्कत आ जाए, तो उसे सही करना नामुमकिन है।
इसके साथ ही ब्रेन, रीढ़ की हड्डी शरीर के ऐसे पार्ट हैं, जिन्हें बदला नहीं जा सकता, लेकिन आपको बता दें कि धरती पर एक ऐसा जीव पाया जाता है, जो अपने हाथ-पैर ही नहीं, बल्कि दिल (हार्ट), दिमाग ( ब्रेन) और रीढ़ की हड्डी इन सभी को दोबारा विकसित कर सकता है। अगर आप कुछ खुराफात सोच रहे हो कि इसका सिर काट दें, तो भी आपको बता दें कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं, वे दोबारा से अपने सिर को उगा लेंगे।
एक्सोलोल( Axolotl Fish)
इस जीव का नाम एक्सोलोल (Axolotl Fish) है। पहले इस जीव के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं थी। साल 1964 में पहली बार इस जीव के बारे में पता चला, तब इस जीव को लेकर वैज्ञानिक दंग रह गए थे कि ऐसा कैसे हो सकता है। इन जीवों को अपने शरीर को बनाने में कुछ हफ्तों का समय लगता है। वैज्ञानिक ने जब इस जीव पर रिसर्च किया तब पता चला कि इस जीव को अपने दिमाग को विकसित करने में 12 हफ्ते का समय लगता है।
Also Read: रंग बदल शिकारियों को देता है चकमा, जानें क्या है इस जादुई मेंढक की कहानी
विलुप्ति की कगार पर एक्सोलोल
ये जीव मैक्सिको की झील में पाए जाते हैं। इन जीवों की खास बात यह है कि से जीव पानी के साथ ही जमीन पर भी बड़े आराम से रह सकते हैं। प्रदूषण और दूसरे जीवों के हमले की वजह से ये जीव विलुप्ति की कगार पर हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS