Most expensive country in the world: ये है दुनिया का सबसे महंगा देश, एक रात का किराया 25 हजार रुपये

Most expensive country in the world: ये है दुनिया का सबसे महंगा देश, एक रात का किराया 25 हजार रुपये
X
Most expensive country in the world: क्या आपको मालूम है कि दुनिया का सबसे महंगा देश कौन सा है। अगर आपके मन में अमेरिका या ब्रिटेन का नाम चल रहा है, तो आप गलत हैं। इस लिस्ट में बरमूडा (Bermuda) नंबर एक पर है। ऐसा क्यों हैं, जानने के लिए नीचे पूरी खबर को पढ़ें...

Most expensive country in the world: आज हम बात करने जा रहे हैं दुनिया के सबसे महंगे देश के बारे में, जहां एक रात ठहरने का किराया 25 हजार रुपये हैं। बता दें कि हाल ही में वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दुनिया के महंगे देशों के बारे में बताया गया है। अब आपके मन में ख्याल आ रहा होगा कि दुनिया का सबसे महंगा देश अमेरिका या ब्रिटेन होगा। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अगर आप ऐसा सोच रहें हैं तो ये रिपोर्ट आपको गलत साबित कर देगी। रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया का सबसे महंगा देश बरमूडा (Bermuda) है। आइए, सबसे पहले जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से देश शामिल हैं।

वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बरमूडा और स्विटजरलैंड दुनिया के महंगे देशों में शामिल हैं। बरमूडा का कास्ट बरमूडा में रहने का खर्च (कॉस्ट ऑफ लिविंग) बहुत अधिक है। यह बात 140 देशों की स्टैटिक्स की रिपोर्ट में सामने आई है। सूची में दूसरे स्थान पर स्विटजरलैंड है। इंग्लैंड, यूके, जापान और रूस की अपेक्षा अमेरिका में रहना बहुत सस्ता है। अब सवाल उठता है कि बरमूडा में ऐसा क्या है, जिसकी वजह से यह देश इतना महंगा है। बता दें कि यह देश किसी एक वजह से महंगा नहीं है। इसके पीछे कई छोटे-छोटे कारण हैं।

Also Read: सिक्कों का आकार क्यों होता जा रहा है छोटा, जानें इसकी वजह

क्या है बरमूडा के सबसे महंगे देश होने का कारण

बरमूडा उत्तरी अटलांटिक महासागर का एक द्वीप है। ब्रिटेन के इस प्रवासी क्षेत्र की खूबसूरती काफी हटकर है। इसके समुद्री वातावरण वाले दर्शनीय स्थल पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं। इस देश में खेती नहीं होती, जरुरत की वस्तुएं बाहर से आयात की जाती है। ज्यादातर सामान अमेरिका से आयात किया जाता है। बाहर से सामान आने के कारण इस पर कस्टम ड्यूटी, परिवहन खर्च और मजदूरी बढ़ जाती है, जिससे सामान महंगे हो जाते हैं। यहां अगर आपको होटल में एक रात बीतानी है, तो उसका किराया 25 हजार रुपया है। पर्यटकों के लिए यहां खरीदारी करना बहुत महंगा है। यहां के सामानों पर अधिक सेल्स टैक्स लगने के कारण कोई भी चीज काफी महंगा मिलता है।

Tags

Next Story