Ravan Dahan 2023: यहां होगा देश का सबसे बड़ा रावण दहन, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Ravan Dahan 2023: यहां होगा देश का सबसे बड़ा रावण दहन, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
X
Ravan dahan 2023: बुराई के प्रतीक रावण का दहन दशहरे के दिन किया जाता है। नवरात्रि समाप्ति की ओर है। नवरात्रि के नवमी के बाद विजयदशमी यानी दशहरे का पर्व मनाया जाता है। जानें देश का सबसे ऊंचा पुतला कहां जलाया जाएगा।

Ravan Dahan 2023: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा प्रत्येक साल रामनवमी के अगले दिन मनाया जाता है। दशहरे का पर्व प्रत्येक राज्य में एक अलग अंदाज में मनाया जाता है, लेकिन इन सब में एक चीज कॉमन होती है, वह है रावण दहन। कई जगहों पर भारी भरकम पुतले बनाकर दहन किया जाता है। तो आइये हम आपको बताते हैं इस बार कहां का पुतला इस दशहरे को खास बनाएगा।

कंपटीशन के इस दौर में न सिर्फ मार्केटिंग और करियर फील्ड ही दौड़ लगा रहे हैं, बल्कि देशभर में रावण के पुतले को लेकर भी नए-नए रिकॉर्ड तैयार किए जा रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस साल देश का सबसे महंगा और लम्बा पुतला कहां जलाया जाएगा।

दशहरा को अधर्म पर धर्म की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर देशभर में रावण दहन की परंपरा है। कल दशमी यानी दशहरे के दिन देश भर में दशानन के पुतले को फूंका जाएगा। देश का सबसे लंबा रावण पुतला हरियाणा के पंचकूला जिले में जलाया जाएगा। इस पुतले की ऊंचाई 177 फुट है। इस पुतले को बनाने में एक महीने का समय लगा है।

हरियाणा के दशानन की कीमत 18 लाख

हरियाणा के पंचकूला जिले के शालीमार मैदान में देश का सबसे ऊंचा रावण जलाया जाएगा। 177 फीट ऊंचे रावण को वेलवेट के कपड़े से तैयार किया गया है। यह पुतला 18 लाख रुपये की कीमत से बनाया गया है। इस पुतले को बनाने में 1 महीने का समय और 25-30 मजदूर लगे थे।

दूसरे नंबर पर देहरादून का रावण

देहरादून के ऐतिहासिक मैदान परेड ग्राउंड में दशानन का दहन किया जाना है। इस रावण की ऊंचाई 131 फीट है। इस रावण की खास बात यह है कि इसे पर्यावरण के अनुकूल तैयार किया गया है। कम पटाखों के इस्तेमाल से तैयार किया जा रहा है। इसे बनाने में 12 लाख रुपये की लागत आई है। देहरादून के रावण को तैयार करने में तीन महीने का समय लगा है।

Also Read: Heels Story: महिलाओं के लिए नहीं, पुरुषों के लिए बनाई गई थी High Heels, जानें मजेदार कहानी

Tags

Next Story