Weird Rituals: इस देश में कंकाल का किया जाता है मेकअप, पिलाते हैं सिगरेट

Weird Ritual: दुनिया में एक ऐसी जगह है, जहां पर शव को जलाने के बाद उसकी राख का सूप बनाकर पिया जाता है। यह एक रिवाज का हिस्सा है। इसके अलावा एक ऐसा रिवाज भी है, जहां पर मरे शख्स को कब्र से बाहर निकालकर उसके कंकाल का मेकअप किया जाता है। यही नहीं, मुर्दे को सिगरेट भी पिलाई जाती है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह कौन सी जगह है, जहां अंतिम संस्कार से जुड़े अजीबोगरीब रीति रिवाज हैं। तो आइये बताते हैं कि वो कौन सा देश है, जहां आज भी लोग सालों से इस परंपरा काे निभा रहे हैं।
कहां मनाई जाती है परंपरा
यह परंपरा इंडोनेशिया की एक जनजाति मनाती है। यह परंपरा तोरदा कम्युनिटी के लोग मनाते हैं। कहा जाता है कि परम्परा का चलन कम हो गया है, लेकिन कुछ लोग आज भी इस परम्परा को मनाते हैं। यही नहीं, इन परंपराओं का पालन करने वाले लोग इस परंपरा को आगे भी जीवित रखने के लिए अपनी संतानों को जागरूक करते रहते हैं।
इस परंपरा में क्या होता है
यह परंपरा अगस्त के महीने में मनाई जाती है। इस परंपरा के दौरान लोग अपने पूर्वजों के कंकाल को कब्र से बाहर निकालते हैं। कंकाल तभी निकाला जाता है, जब शरीर पूरी तरह कंकाल में तब्दील हो गया होता है। क्रब से कंकाल निकालने के बाद उसका मेकअप किया जाता है। यह रिवाज एक बार नहीं, बल्कि हर साल मनाया जाता है। इन लोगो का मानना है कि यह जिंदगी और मौत के बीच का कनेक्शन है। इस रिवाज को ये लोग एक फेस्टिवल की तरह सेलिब्रेट करते हैं।
Also Read: जनजातियों की विवाह प्रथा के अजीब किस्से, पढ़कर आप भी रह जाएंगे दंग
कई लोग कंकाल को कपड़े भी पहनाते हैं और उन्हें सिगरेट भी पिलाते हैं। इस दिन लोग कंकाल के साथ जिंदा इंसान की तरह रहते हैं और उनकी ख्वाहिशों को पूरा किया जाता है। इस रिवाज को तोरजा डेथ रिच्युअल कहा जाता है और ये परंपरा काफी चर्चा में रहती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS