बकार्डी की बोतल पर चमगादड़ का लोगो क्यों? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

बकार्डी की बोतल पर चमगादड़ का लोगो क्यों? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
X
आपने जरूर देखा होगा की बकार्डी की बोतल पर चमगादड़ का लोगो बना होता है, लेकिन क्या आपने कभी यह गौर किया है कि कंपनी ने बोतल पर चमगादड़ का ही लोगो क्यों बनाया है। आज आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह...

शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, लेकिन इसके बावजूद लोग शराब पीना नहीं छोड़ते है। लोग अक्सर खुशी हो या फिर गम दोनों मौके पर शराब पीना पसंद करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग शराब के शौकीन होते है, उन्हें बस शराब पीने का मौका चाहिए होता है। आपने भी शराब की तो कई सारी बोतलें देखी होगी जैसे वाइन, व्हिस्की, वोदका, रम इत्यादि। हालांकि हर व्यक्ति की अपनी-अपनी पसंद होती है। वहीं कुछ लोगों की बात करें तो वह मौसम के अनुकूल चॉइस बदल लेते हैं। आपने शराब के कुछ फेमस ब्रांड के नाम भी जरूर सुने होंगे।इनमें से शराब का एक ब्रांड काफी फेमस है, जिसका नाम है बकार्डी। आपने यह भी देखा होगा कि बकार्डी की बोतल पर चमगादड़ का लोगो बना होता है, लेकिन क्या आपने कभी यह गौर किया है कि कंपनी ने बोतल पर चमगादड़ का ही लोगो क्यों बनाया है।

यहां पढ़िए बकार्डी की बोतल पर क्यों है चमगादर की तस्वीर

आपने शराब की बोतलों पर अलग-अलग तरह के लोगो या चित्र बना देखा होगा। आपको बता दें कि इसके पीछे एक खास वजह होती है। बकार्डी कंपनी ने अपनी बोतल पर चमगादड़ का लोगो बना रखा है। बता दें कि बकार्डी रम को 4 फरवरी 1862 में बनाया गया था। इसको बनाने के लिए डॉन फेसुंडो बकार्डी मासो (Don Facundo Bacardi Masso) ने जिस जगह को चुना था, उस जगह पर चमगादड़ों की संख्या बहुत अधिक थी। इसके साथ ही डॉन फेसुंडो बकार्डी मासो के मुताबिक चमगादड़ अच्छी सेहत और परिवार में एकता को बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं। इसी कारण से उन्होंने बकार्डी की बोतल पर चमगादड़ की तस्वीर लगा दी।

Tags

Next Story