International Cat Day 2023: बिल्लियों की ऐसी नस्ल, जो इंसान ही नहीं डॉग के साथ भी निभाती है दोस्ती

International Cat Day 2023: दुनिया में तरह-तरह के जीव-जंतु पाए जाते हैं, जो मानव साथी के रूप में उनके दोस्त बनकर रहते हैं। जानवरों को पालना कोई आज की रीत नहीं, बल्कि सदियों पुरानी है। आज के लोग अलग-अलग ब्रीड के जानवरों को पालते हैं, जो दिखने के साथ इंसानों की भांति हरकतें भी करते हैं जैसे डॉग, कैट, बर्ड्स, रैबिट आदि इन जानवरों की अलग-अलग नस्ल आती है। हर एक नस्ल की अपनी एक खासियत होती है जिसका जीता जागता उदाहरण हम सभी जानवरों की हरकतों में देख सकते हैं।
आज हम आपको एक ऐसे जानवर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे हम सभी मौसी के नाम से भी जानते हैं, जी हां बिल्ली मौसी। हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि बिल्ली मौसी और डॉग की आपस में कभी नहीं बनती। जब भी डॉग बिल्ली मौसी को देखता है, तो तुरंत खाने को दौड़ता है।
दुनिया के सबसे लोकप्रिय साथियों में से, बिल्लियां अपने चंचल स्वभाव से लेकर मनमोहक गड़गड़ाहट, गुस्से व अपने लुभावने तरीकों से इंसानों का दिल जीत लेती हैं। बिल्लियों की खास बात ये है कि वे अपना दर्द दिखाना पसंद नहीं करती।
बिल्लियों को उनकी प्यारी आंखों, मनमोहक पंजे और फर के लिए भी पसंद किया जाता है। बिल्लियां प्यार करने वाली होती है, लेकिन इनके प्यार करने का तरीका अलग होता है। कैट्स अक्सर अपना प्यार हल्का सा सिर हिलाकर, म्याऊं करके दिखाती हैं। दुनिया में बिल्ली की कुछ ऐसी नस्लें पाई जाती हैं, जो कुत्तों के साथ अच्छी तरह से घुलने-मिलने के लिए जानी जाती हैं।
क्यों मनाया जाता है कैट डे
इस दिन की शुरुआत साल 2023 में इंटरनेशनल फंड फॉर एनिमल वेलफेयर (International Fund for Animal Welfare) के द्वारा शुरू की गई थी। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य दुनियाभर में पाई जाने वाली बिल्लियों की स्थिति के बारे में लोगों को जागरूक करना था। इसके साथ ही बिल्लियों को इस दिन बहुत सारा प्यार करें, ताकि समाज में बिल्लियों को भी एक खास जगह मिल पाए। इन्हीं बातों को ध्यान रखकर हर साल 8 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस मनाया जाता है, लेकिन आपको बता दें कि कुछ समय के बाद ब्रिटेन की गैर-सरकारी संस्था इंटरनेशनल कैट केयर को 2020 में इस दिवस को मनाने और संभालने की बागडोर दी गई।
बिल्लियों को पालने के प्रमाण
हम सभी लोग जानते हैं कि कैट एक पेट एनिमल है। ये लोगों के बीच रहना पसंद करती है। कई लोगों के घरों में डॉग के बाद कैट ज्यादा देखने को मिलती है। बिल्लियां दिखने में भी बहुत सुंदर होती हैं। अगर बात करें, बिल्लियों को पालने की, तो इसके प्रमाण 9,200 से 9,500 वर्ष पहले दक्षिण साइप्रस में मिले थे।
बिल्लियों और कुत्तों के बीच का रिश्ता
हम सभी को यह पता है कि डॉग और कैट की कभी नहीं बनती, लेकिन दुनिया में बिल्लियों की ऐसी नस्ल भी पाई जाती है, जो एक दूसरे के साथ बड़े प्यार और शांति के साथ-साथ रहते हैं। इंसानों की तरह जानवरों का भी अलग-अलग नेचर होता है। जिसे जानने के लिए बिल्लियों की इन ब्रीड को जानना जरूरी है। इस ब्रीड की बिल्लियां डॉग के साथ भी अच्छे से घुल-मिल जाती हैं।
बिल्लियों की खास नस्लें
रैगडॉल- प्यार करने वाली
रैगडॉल बिल्ली अपने परोपकारी और स्नेही स्वभाव के साथ-साथ अपनी नीली आंखों और लंबे बालों के लिए जानी जाती है। इस नस्ल की कैट में मालिक के पीछे-पीछे रहने की आदत होती है।
मेन कून- दोस्ती भरा व्यवहार
मेन कून न केवल सबसे शानदार घरेलू बिल्ली नस्लों में से एक है, बल्कि यह व्यवहार के मामले में बेस्ट है। मेन कून में मिलनसार नेचर होता है, जो इसे इंसान और डॉग्स दोनों के साथ मजबूत रिश्ता बनाने में मदद करता है। इसका चंचल व्यवहार और घुल-मिल कर रहने वाला होता है।
Also Read: स्टार कछुए की खासियत, हो रहे हैं तस्करी का शिकार, जानें इसके लाभ
जिज्ञासु एबिसिनियन
एबिसिनियन अपने जिज्ञासु और गतिशील नेचर के लिए जानी जाती है और ये अपने परिवेश और मनोरंजक गतिविधियों में रहना पसंद करती हैं। उनका साहसिक व्यवहार डॉग्स के साथ अच्छी तरह मिलता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS