Heels Story: महिलाओं के लिए नहीं, पुरुषों के लिए बनाई गई थी High Heels, जानें मजेदार कहानी

Heels Story: फैशन को मेंटेन रखने के लिए कपड़ों से लेकर मेकअप, मेकअप से लेकर हाई हील्स सभी का क्रेज महिलाओं में देखा जा सकता है। आज के समय में महिलाओं की नजरें हील्स पर भी रहती हैं, क्योंकि हील्स उन्हें और भी स्टाइलिश बनाने का काम करती हैं। हाई-हील्स को महिलाओं के फैशन सेंस से जोड़कर देखा जाता है। मार्केट में आज तमाम तरह की हील्स देखने को मिलती हैं, जिन्हें महिलाएं अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए कैरी करती हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये हील्स कहां और किसने बनाई। जानें इसके पीछे की कहानी...
हील्स का नाम सुनते ही महिलाओं का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। फंक्शन, शादी-विवाह में जाने के लिए महिलाएं अधिकतर हील्स पहनना पसंद करती हैं, ताकि वे हाइट में लम्बी और खूबसूरत दिख सकें। हील्स पहनना इतना भी आसान नहीं इसे पहनने के बाद चलने में काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। फैशन और स्टेटस से जोड़कर देखे जाने के कारण महिलाएं इन्हें पहनती हैं। लेकिन आपको बता दें कि जिन हिल्स को महिलाएं पहनना पसंद करती हैं। उसका इतिहास पुरुषों से जुड़ा हुआ है। जानिए हील्स की कहानी...
पुरुषों के लिए तैयार की गई थी हील्स
पैरों में पहनी जाने वाली हील्स का अविष्कार पुरुषों के लिए किया गया था। आपको बता दें कि इसका इस्तेमाल सबसे पहले दसवीं शताब्दी में परशियन साम्राज्य में किया गया था। हील्स का इस्तेमाल सैनिक युद्ध के दौरान घुड़सवारी करते वक्त रकाब (घोड़े की काठी का झूलता पावदान) में पैरों को फंसाने के लिए करते थे। इसके बाद से ही हील्स को ऊंचे ओहदे के साथ जोड़कर देखा जाने लगा।
ऊंचे औदे के लिए हील्स का उपयोग
15वीं शताब्दी में हील्स की लोकप्रियता यूरोप पहुंच गई, जहां पर इसका इस्तेमाल रईस अपनी क्लास दिखाने के लिए करते थे। उस समय इसका इस्तेमाल जूते के रूप में कम, बल्कि ऊंचे औदे के लिए ज्यादा किया जाता था। हील्स पहनने वाले लोगों को मेहनत और मजदूरी का काम नहीं करना होता था।
महिलाओं ने पहननी शुरू की हील्स
हील्स का चलन महिलाओं में 16वीं शताब्दी में शुरू हुआ था। हील्स का इस्तेमाल ऊंचे घरानें की महिलाएं सामाजिक स्तर को दिखाने के लिए किया करती थीं। उस समय हील्स की ऊंचाई 54 से.मी. तक भी होती थी। इन्हें कपड़ों के नीचे छिपा कर रखा जाता था अर्थात जितनी लंबी हील्स उतना लम्बा कपड़ा पहनना पड़ता था।
महिलाओं की हील्स पुरुषों के हील्स की तुलना में पतली और लंबी हुआ करती थीं। ऐसा कहा जाता था कि इसे पहनने के बाद महिलाओं के शरीर की बनावट और ज्यादा आकर्षक लगती थी। तब से हील्स का इस्तेमाल महिलाएं खुद को संवारने और सुंदर लगने के लिए करने लगीं। धीरे-धीरे पुरुषों ने इसे पहनना छोड़ दिया। इसकी जगह बूट्स को अपनाना शुरू कर दिया।
Also Read: Kalaripayattu: देखना चाहते हैं भारत का सदियों पुराना मार्शल आर्ट, केरल की इन जगहों की करें सैर
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS