Knowledge: आसमान में बादल कैसे बदलते हैं अपना आकार, जानिए इसके पीछे की वजह

Knowledge: कभी-कभी बादलों के बीच अलग-अलग तरह की डिजाइन दिखाई देती है। अक्सर ये डिजाइन बारिश के समय देखने को मिल जाती है। ये बादल वाले डिजाइन इतने अच्छे लगते हैं कि मानों किसी ने इन्हें सजा कर रख दिया हो। इतना ही नहीं कभी कभी इन बादलों में हमे घोड़ा, पक्षी भी बना हुआ दिखाई देता है। आइए जानते हैं कि ये बादल अपना आकार क्यों बदलते रहते हैं।
बादलों का बनना और आकार बदलना
पानी हमेशा हवा में वाष्प के रूप में मौजूद रहता है, जब ये वाष्प सॉलिड फॉर्म में चेंज हो जाते हैं। इसके कण प्रकाश को बिखेर देते हैं और ये बादलों के रूप में दिखाई देने लगते हैं। बादलों के आकार बदलने की प्रक्रिया तापमान, घनत्व और गति के कारण होती है। वहीं हवा की गति के कारण बादल लगातार अपना आकार बदलते रहते हैं। पानी की बूंदों के वाष्पित होने या एक दूसरे से अलग होने के कारण वे फैल जाते हैं। और अगर बात करें बादलों की स्पीड की तो यह 1100 फीट प्रति सेकंड की होती है।
बादलों के प्रकार
क्यूम्यलस बादल
क्या आप जानते हैं कि बादल कितने प्रकार के होते हैं। बादल के अलग-अलग स्वरूप होते हैं। आसमान की तरफ देखने पर जो बादल कपास जैसे थोड़े फूले हुए दिखते हैं उन्हें क्यूम्यलस बादल कहते हैं। ये बादल कम वातावरण में बनते हैं।
क्यूम्यलोनिम्बस बादल
क्यूम्यलोनिम्बस बादल के बनते समय गर्मी पैदा होती है। ये बादल गर्म, नम और अस्थिर हवा के जोरदार उठने और पलटने के कारण बनते हैं। ये बादल दिखने में काले होते हैं। इन बादलों को अक्सर बारिश वाले बादल भी कह कर पुकारा जाता है। इन बादलों में बिजली की कड़क भी शामिल होती है।
Also Read: Tooth Brush Knowledge: सूअर के बाल और हड्डी से बना था पहला टूथब्रश, जानें इतिहास
लघु बादल
लघु बादल आसमान में काफी ऊपर होते हैं। ये बादल छोटे- छोटे गुच्छों की तरह नजर आते हैं। ये आसमान में 5000 मीटर की ऊंचाई पर होते हैं। लेकिन कई बार ऐसी स्थिति भी आ जाती है जब ये बादल 18 हजार मीटर की ऊंचाई पर दिखाई देते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS