Knowledge: इन जीवों के पास नहीं हैं पंख फिर भी उड़ कर करते हैं शिकार, जानिए कौन है ये

Knowledge: इन जीवों के पास नहीं हैं पंख फिर भी उड़ कर करते हैं शिकार, जानिए कौन है ये
X
Knowledge: देश- दुनिया में पाये जाने वाले अधिकतर पक्षी आसमान में उड़ सकते हैं। पक्षियों की खास बात ही यह है कि वे आसमान में उड़ते हैं। लेकिन हमारे आस-पास ऐसे जीव भी पाए जातें है जिन्हें हमने अक्सर चलते या रेंगतें हुए देखा हैं। लेकिन ताजुब बात यह है कि ये जीव उड़ भी सकते हैं। क्या आपको ऐसे जीव के बारें में पता हैं।

Knowledge: हमारे आस-पास पाए जाने वाले सभी जीव रेंगते और चलते हुए दिखाई देते हैं, वहीं पक्षी आसमान में उड़ते है, क्योंकि पक्षियों के पंख होते हैं और जीव के पैर होते हैं। पंख और पैर के आधार पर जीव-जंतु, पक्षियों का विभाजन हुआ है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पंख नहीं है फिर भी वे उड़ते हैं।

जानवरों को उड़ने की क्षमता के आधार पर तीन भागों में बांटा गया है। जिसमें पक्षी, कीड़े और चमगादड़ इस फैमिली के जीव हैं। अगर बात करें चमगादड़ की तो ये उड़ भी सकते हैं। लेकिन अगर विभाजन आधार की बात करें तो ये स्तनधारी जीव है। चमगादड़ के अलावा भी कई ऐसे जीव है जो उड़ सकते हैं।

उड़ने वाला सांप (Flying Snake)

अधिकतर उड़ने वाले सांप क्रिसोपेलिया (Chrysopelea) प्रजाती के सदस्य हैं। ये मुख्यता श्रीलंका, दक्षिण चीन और फिलीपींस और पश्चिमी भारत में पाए जाते हैं। अगर बात करें इनकी लंबाई की तो ये 4 फीट लंबे होते हैं। ये इंसानों के लिए जहरीले नहीं होते लेकिन इनके काटने का असर समझ आता है। ये सांप उड़कर अपने भोजन का शिकार करते हैं। इन सांपों का भोजन छिपकली, चूहे, चमगादड़ और पक्षी होते हैं।

कोलुगो (Colugo)

कोलुगो को उड़ने वाले लेमर्स (lemurs) के नाम से जाना जाता है, लेकिन इनका लेमर्स से कोई संबंध नहीं होता। कोलुगो हवा में उड़ान भर सकते हैं। कोलुगो की खास बात यह है कि शरीर के अंगो को जोड़ने वाली झिल्ली भी इनकी पूंछ से जुड़ी होती है। जिसकी वजह से ये चमगादड़ जैसे लगते हैं।

फ्लाइंग स्क्विड (Flying Squid)

फ्लाइंग स्क्विड एक मछली है। जो पानी में तैरने के साथ-साथ उड़ भी सकती है। फ्लाइंग स्क्विड में कई प्रजातियां पाई जाती है। जापानी फ्लाइंग स्क्विड (टोडारोड्स पेसिफिकस) मछली ज्यादा आकर्षक होती है। ये मछली कोरिया, जापान, तटीय चीन, रूस के प्रशांत महासागर के उत्तरी भागों में पाई जाती है।

Also Read: AC चलाने के बाद क्यों निकलता है पानी, ये रही वजह

उड़ने वाला मेंढक (Flying Frog)

रैकोफोरस मेंढक इंडोनेशिया, सुमात्रा और फिलीपींस में पाया जाता है। जिसे उड़ने वाला मेंढक भी कहते हैं। ये मेंढक ज्यादातर पेड़ों पर रहना पसंद करते हैं। रैकोफोरस मेंढक अंडे देने के समय या संभोग करने के वक्त ही जमीन पर उतरते हैं।

उड़ने वाली गिलहरी (Flying Squirrel)

इस गिलहरी का नाम टेरोमायनी (Pteromyini) या पेटौरिस्टाइनी (Petauristini) है। ये गिलहरी पेड़ों के खोखलों और पत्तों के घोंसलों में रहती हैं। उड़ने वाली गिलहरियां मुख्यता दक्षिणी मिनेसोटा के लकड़ी वाले जंगलों में पाई जाती हैं।

Tags

Next Story