Knowledge: दुनिया के विचित्र फूल, कंकाल से लेकर स्वैडल्ड बेबीज जैसी शक्ल

Knowledge: दुनिया के विचित्र फूल, कंकाल से लेकर स्वैडल्ड बेबीज जैसी शक्ल
X
Knowledge: जब फूलों की बात होती है, तो सबसे पहले दिमाग में मनपंसद फूल आता है। दुनिया में 369,000 प्रजातियों के फूल खिलते हैं। कुछ फूल लोगों को बेहद पसंद आते हैं, तो कुछ फूल अपने रंग रूप की वजह से अधिक पसंद नहीं किए जाते हैं। तो चलिये बताते हैं कुछ विचित्र फूलों के बारे में...

Knowledge: फूल आहिस्ता फेंको, फूल बड़े नाज़ुक होते हैं, यह गाना फिल्म प्रेम कहानी का है। फूल इतने नाजुक होते हैं कि उन्हें छूने से भी डर लगता है कि कहीं उनकी सुंदरता में दाग न लग जाए। साल में कई बार फ्लावर शो का आयोजन किया जाता है, जहां लोग एकसाथ देशी और विदेशी फूलों की कई वैरायटी देख सकते हैं। आज की इस खबर में हम आपको ऐसे फूलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि बेहद विचित्र हैं।

कॉर्प्स लिली

दुनिया के सबसे बड़े फूलों में से एक है, लेकिन उस हिसाब से इसका नाम अपीलिंग नहीं है। ये 10 फीट लंबा होता है, लेकिन जब यह धीरे-धीरे सिकुड़ता है, तो बेहद बदसूरत होने के साथ ही इसमें सड़े हुए मांस जैसी बदबू आती है।

कॉर्प्स लिली

हुकर्स लिप्स

इस फूल को हुकर्स लिप्स या किसिंग लिप्स (Kissing Lips) प्लांट भी कहा जाता है। हालांकि, इसका वैज्ञानिक नाम साइकोट्रिया इलाटा हैं। यह मध्य और दक्षिणी अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में पाया जाता है। इसकी पंखुड़ियां गहरे लाल रंग की होती हैं, इन्हें देखने से लगता है कि मानो किसी महिला के होठों पर लिपस्टिक लगाकर जंगल में सजा दिया गया हो।

हुकर्स लिप्स

बैलेरिना ऑर्चिड

ये पौधे छोटे होते हैं। इन्हें टेरेस्ट्रियल स्पाइडर ऑर्चिड भी कहते हैं। ये अकेले या फिर समूह में उगते हैं। ये आमतौर पर ऑस्ट्रेलिया के द्वीपों पर मिलते हैं। सामने से देखने पर यह बैलेरिना डांसर जैसा लगता है। इसमें तीन तरह के रंग होते हैं, साथ ही मरून रंग की मार्किंग होती हैं। पत्तियों पर भी तीन रंगों का मिश्रण होता है। लेकिन ये जिस इलाके में पैदा होते हैं, वहां पर खरगोश और कंगारू इन फूलों के लिए खतरनाक है, वो इसे खा जाते हैं और इसी वजह से ये फूल अक्सर देखने को नहीं मिलते हैं।

बैलेरिना ऑर्चिड

यह भी पढ़े: तरबूज के लिए दो रियासत में खूनी जंग, यहां पढ़ें कहानी

पैरट फ्लावर

बालसैम परिवार (Balsam Family) का यह फूल बेहद खूबसूरत होता है। इस फूल को वैज्ञानिक भाषा में इमपेशियंस सिटैसिना कहते हैं। फूल का रंग पर्पल और कैरमाइन रेड होता है। अगर इसे साइड से देखें तो यह तोते के जैसा दिखता है। इसलिए इसका नाम पैरट फ्लावर पड़ा। ब्रिटिश बॉटैनिस्ट सर जोसेफ डॉल्टन हुकर ने इसे सबसे पहले देखा था। उसके बाद इसका नाम फ्लाइंक कुकैटू रखा गया। यह दुर्लभ पौधा थाईलैंड, म्यांमार और भारत के कुछ इलाकों में मिलता है।

पैरट फ्लावर

डक ऑर्चिड

कैलियाना आमतौर पर डक ऑर्चिड के नाम से जानी जाती है। फूल को देखने पर इसकी शक्ल देखने में बत्तख की तरह लगती हैं, जैसे कोई बत्तख उड़ रही हो और उसके पंख ऊपर की तरफ उठे हुए हों। इस फूल का रंग लाल-भूरा होता है। कुछ दुर्लभ मामलों में यह हरे रंग का पाया जाता है, जिसके ऊपर गहरे रंग के धब्बे होते हैं। यह भी एक प्रकार का क्षेत्रीय फूल है, जो ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड, साउथ ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया में पाया जाता है।

डक ऑर्चिड

कंकाल वाला फूल

यह फूल यूरोप, अमेरिका और उत्तरी अफ्रीका में पाया जाने वाला एंटीरीह्नम (Antirrhinum) बेहद दिलचस्प फूल है। इसे ड्रैगन फ्लावर या स्नैपड्रैगन फ्लावर भी कहते हैं। इसकी शक्ल देखकर आपको भी अजीब लगेगा। ये फूल नहीं बल्कि सीड पॉट है। जब यह फूल उगता है, तब इसके पत्ते ड्रैगन जैसी आकृति की तरह होते हैं। जब फूलों की पत्तियां गिर जाती हैं, तब ये कंकाल की तरह दिखने लगते हैं। प्राचीन लोग मानते थे कि इस फूल के पास दैवीय शक्ति है। इसलिए इसका उपयोग सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यों के लिए किया जाता था।

कंकाल वाला फूल

ब्लीडिंग हार्ट

अफीम पौधे की एक अलग प्रजाति है, लैंप्रोकैपनोस। यह फूल इसी प्रजाति में उगता है। इस फूल को ब्लीडिंग हार्ट (Bleeding Heart) भी कहते हैं। ऐसे लगता है कि किसी मानो की दिल से खून टपक रहा हो। बाहरी हिस्सा हल्का गुलाबी रंग का होता है, अंदर का हिस्सा गहरे गुलाबी रंग का। कई बार लोग इसे 'लेडी इन बाथ' भी कहते हैं यानी महिला स्नान कर रही है। लेकिन यह दृश्य इसके पूरा खिलने पर समझ आता है। ये फूल साइबेरिया, उत्तरी चीन, कोरिया और जापान में मिलते है।

ब्लीडिंग हार्ट

होली घोस्ट ऑर्चिड

पेरिस्टेरिया एक प्रकार का ऑर्चिड फूल है, जो सामान्य तौर पर दक्षिणी अमेरिका, पनामा, त्रिनिदाद और कोस्टा रिका में उगते है। अचानक से देखने पर लगता है कि मानो इन सफेद फूलों के भीतर कोई आकृति छिपी है। जैसे कोई कबूतर बैठा हो या उड़ रहा हो। ये सफेद, नीले और गुलाबी रंग के बने होते है। इसी वजह से इसे डव ऑर्चिड कहते हैं।


होली घोस्ट ऑर्चिड

नेकेड मैन ऑर्चिड

नेकेड मैन ऑर्चिड को ऑर्चिस इटैलिका भी कहते हैं। यह फूल इटली और भूमध्यसागर के आसपास के देशों में उगते हैं। इन जगहों पर ये फूल बड़े पैमाने पर उगते हैं। इन फूलों की खेती भी की जाती है। सामान्य तौर पर इसे नेकेड मैन ऑर्चिड के नाम से जाना जाता है। क्योंकि इस दिलचस्प फूल की पंखुड़ियां ऐसी आकृति बनाती हैं, जैसे कोई पुरुष बिना कपड़े के खड़ा है। यह फूल गुलाबी, पर्पल और सफेद रंग के मिश्रण से बनता है।

नेकेड मैन ऑर्चिड

मंकी ऑर्चिड

मंकी ऑर्चिड को द ड्रैकुला सिमिया भी कहते हैं। इसे बंदर जैसा ड्रैकुला (Monkey like Dracula) भी कहा जाता है। यह बेहद दुर्लभ प्रजाति का ऑर्चिड है। यह इक्वाडोर के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों और पेरू में पाया जाता है। इस फूल को ध्यान से देखने पर आपको इस फूल के केंद्र में एक बंदर की शक्ल दिखाई देगी। खासतौर से एक बबून बंदर की तरह। इस फूल से पके हुए संतरे की महक आती हैं।

मंकी ऑर्चिड

स्वैडल्ड बेबीस

यह फूल किसी कपड़े में लिपटे हुए बच्चे की तरह दिखता है। स्वैडल्ड बेबीस (Swaddled Babies) फूल को वैज्ञानिक भाषा में द आंगलोउआ यूनिफ्लोरा कहते हैं। यह एक ऑर्चिड है। आमतौर पर यह फूल कोलंबियन एंडीज में पैदा होता है। इस फूल को देखने से ऐसा लगता है जैसे कि एक कपड़े के अंदर एक बच्चा लिपटा कर मुस्कुरा रहा हो।

स्वैडल्ड बेबीस


Tags

Next Story