Interesting Facts: इंसान ही नहीं गाय का भी ID Card, भारत के बारे में पढ़ें रोचक तथ्य

Interesting Facts: इंसान ही नहीं गाय का भी ID Card, भारत के बारे में पढ़ें रोचक तथ्य
X
Interesting Facts: भारत कई रोचक और आश्चर्यजनक तथ्यों का भंडार है। भारत देश में ऐसी बहुत सी चीजें मौजूद हैं, जिसके बारे में शायद ही पता होगा। तो आज भारत के बारे में अलग-अलग तथ्यों पर बात करेंगे।

Interesting Facts: प्राचीन समय में भारत देश को विश्व गुरू और सोने की चिड़िया कहा जाता था। यह उपाधि हमें ऐसे ही नहीं मिली थी। पढ़िए गाय का फोटो आईडी कौन से राज्य में बनवाना अनिवार्य है।

गाय का फोटो आईडी कार्ड

भारत ही नहीं बाहर के देशों में भी इंसान का IDCard बनाए जाते हैं। लेकिन क्या आपने गाय, भैंस का IDCard बनवाया है। आप कहेंगे इंसान के तो आईडी बन नहीं पाते और आप जानवर की बात कर रहें हैं। तो जानिए कि पूरे विश्व में भारत एक ऐसा देश है जहां पर गाय का भी फोटो आईडी कार्ड बनता है। पश्चिमी बंगाल में गायों का भी फोटो आईडी कार्ड बनवाना जरूरी होता है। इसके अलावा भारत ही ऐसा देश है जहां पर गायों के अधिकार का ध्यान रखा जाएगा।

सबसे बड़ा स्टेडियम

विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) था। लेकिन अब यह रिकार्ड भारत ने अपने नाम कर लिया है। अब दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम, मोटरो स्टेडियम है। मोटरो स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया है। यह स्टेडियम गुजरात के अहमदाबाद जिले में मौजूद है। यहीं नहीं, विश्व का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड भी भारत में ही मौजूद है। यह क्रिकेट ग्राउंड हिमाचल प्रदेश में है। इस ग्राउंड समुद्र तल से लगभग 2444 मी की ऊंचाई पर बनाया गया है।

लोनार झील की उत्पत्ति

यह माना जाता है कि 52000 वर्षों पहले उल्कापिंड के टकराने से लोनार झील की उत्पत्ति हुई थी।जिसका भार 2 मिलियन टन के करीब था। Lonar Lake महाराष्ट्र में स्थित है एवं यह गुलाबी पानी की वजह से सदैव चर्चा में रहती है। लोनार झील को लोनार क्रेटर भी कहते है। इस झील का पानी खारा और क्षारीय दोनों है।

Also Read: इन फलों में होता है अल्कोहल! खाने से होगा भयंकर नशा, जानें पूरी हकीकत

भारत ने कबड्डी के सभी वर्ल्ड कप किए अपने नाम

अधिकतर लोग क्रिकेट या फुटबॉल स्पोर्ट्स देखना पसन्द करते हैं। क्या आपको पता है कि भारत ने कबड्डी में अभी तक के सभी वर्ल्ड कप अपने नाम किए हैं। यह गर्व की बात है। पहला एशियाई कबड्डी चैम्पियनशिप सन 1980 में हुआ था इस चैम्पियनशिप में भारत विजेता हुआ था। पहला कबड्डी वर्ल्ड कप सन् 2004 में खेला गया था।

Tags

Next Story