Knowledge: दुनिया के सबसे महंगे फल, 1 kg के दाम में आ जाएगी लग्जरी कार

Knowledge: दुनिया में कई तरह के फल पाए जाते हैं। भारत में भी आम, अनार, अंगूर, तरबूज, खरबूज, संतरा, सेब और पपीता जैसे फलों की खूब डिमांड होती है। इनकी कीमत 100 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रति किलो तक होती है। कुछ ऐसे फल भी हैं, जो 500 रुपये किलो तक भी बिकते हैं, लेकिन दुनिया में कुछ फल भी हैं, जिनकी एक किलोग्राम की कीमत में एक लग्जरी कार आ जाए, तो चलिए आपको लाखों रुपये की कीमत में बिकने वाले फलों से रू-ब-रू करवाते हैं।
युबरी खरबूजा
जापान का युबरी खरबूजा दुनिया का सबसे महंगा फल है। यह फल जापान के Yubari इलाके में पाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फल की कीमत 10 से 20 लाख रुपये है। साल 2019 की नीलामी में ये खरबूजा 5 मिलियन येन यानी 33 लाख रुपये में बिका था। इतना महंगे होने की वजह से जापान की अमीर फैमिली के लोग ही इसे खरीद पाते हैं। ये फल सामान्य खेती से नहीं, बल्कि ग्रीन हाउस में उगाया जाता है। इस फल को बिना सूरज की किरणों ये पकाया जाता है। इस फल को पकने में तकरीबन 100 दिन का समय लगता है।
चौकोर तरबूज
दुनिया में सिर्फ गोल ही नहीं, बल्कि चौकोर तरबूज भी होते हैं। दरअसल, ये तरबूज चौकोर इसलिए हो जाते हैं, क्योंकि इन्हें एक चौकोर डिब्बे के अंदर उगाया जाता है। दुनिया के सबसे महंगे फलों में शुमार चौकोर या स्क्वायर तरबूज शायद ही आपने देखा होगा, क्योंकि यह भारत में नहीं, बल्कि जापान में होता है। इस खास किस्म के तरबूज का वजन तकरीबन 5 किलो होता है। एक तरबूज की कीमत 60 हजार रुपये से अधिक होती है।
ताईयो नो तामागो (एग ऑफ द सन)
यह एक तरह का स्पेशल आम है, इसे जापान के मियाजाकी प्रांत में उगाया जाता है और उसके बाद पूरे देश में इसे बेचा जाता है। जापान के लोग इस आम को टाइयो नो टैमगो भी कहते हैं। एग ऑफ द सन आम की कीमत तकरीबन 2-3 लाख रुपये होती है। साल 2017 में इस आम की जड़ की बोली लगाई गई थी, जिसमें यह रिकॉर्ड 3600 डॉलर यानी करीब दो लाख 72 हजार रुपये में बिकी थी। प्रत्येक आम का वजन 350 ग्राम था। ऐसे में आप सोच सकते हैं कि महज 700 ग्राम आम की कीमत जब ढाई लाख रुपये से ज्यादा है, तो एक किलो खरीदने के लिए, तो तीन लाख रुपये से ज्यादा ही खर्च करने पड़ सकते हैं।
यह भी पढ़े: जानिये भारत के सबसे महंगे फलों के बारे में, कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप
रूबी रोमन अंगूर
रूबी रोमन अंगूर दुनिया के सबसे महंगे फलों में से एक है। जापान में अंगूर की ये प्रजाति दुनिया के सबसे महंगे फलों में दर्ज है। पिछले साल इस अंगूर का महज एक गुच्छा साढ़े सात लाख रुपये में बिका था, जिसमें 24 अंगूर थे। महंगा होने की वजह से ही इसे 'अमीरों का फल' कहा जाता है। यह फल सिर्फ जापान में होता है। इस अंगूर का एक गुच्छा लाखों रुपये में बिकता है। यह भारत में बिकने वाले अंगूर से तीन चार गुना बड़ा होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अंगूर के एक पीस का वजन लगभग 20 से 30 ग्राम होता है। अगर आप 25 प्रीमियम क्लास के रूबी रोमन अंगूर खरीदते हैं, तो आपको तकरीबन 6 लाख 42 हजार रुपये देने पड़ेंगे।
हेलिगन अनानास
पीले रंग का दिखने वाला यह अनानास दुनिया के सबसे महंगे फलों में से एक है। इसे इंग्लैंड के ‘लॉस्ट गार्डेन ऑफ हेलिगन’ में उगाया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि महज एक अनानास की कीमत करीब एक लाख रुपये है। इसे पीला अनानास भी कहते हैं। इस वजह से इसका नाम भी लॉस्ट गार्डन ऑफ हेलिगन अनानास पड़ गया। इसे पकने में लगभग 2 साल का समय लगता है। इसकी कीमत करीब 1,14,759 रुपये है। लाखों रुपये में बिकने वाले इस खास अनानास का उत्पादन कम होने की वजह से यह महंगा है।
डेनसुक तरबूज
डेनसुक तरबूज विश्व के सबसे महंगे फलों में से एक है। इस दुर्लभ तरबूज को काला तरबूज भी कहते हैं। इसे जापान के होकाइडो आइलैंड के उत्तरी इलाके में उगाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस काले तरबूज के 1 साल में सिर्फ 100 पीस ही पैदा हो पाते हैं। साल 2019 की नीलामी में इस तरबूज की कीमत 4.5 लाख रुपये लगी थी।
सेंबिकिया क्वीन स्ट्रॉबेरी
यह खास किस्म की स्ट्रॉबेरी जापान में पाई जाती है। इसे इसके रंग और आकार की वजह से परफेक्ट कहा जाता है। सेंबिकिया क्वीन स्ट्रॉबेरी के 6 पीस के लिए करीब 14 हजार रुपये देने पड़ते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS