Knowledge: दुनिया के ऐसे देश, खाना खिलाने से लेकर टॉयलेट में फ्लश करना गैर कानूनी

Knowledge: दुनिया के ऐसे देश, खाना खिलाने से लेकर टॉयलेट में फ्लश करना गैर कानूनी
X
Knowledge: दुनिया में कई देश हैं और हर देश का अपना-अपना कानून भी है। कई देशों में कुछ ऐसे अजीबोगरीब कानून बनाए गए हैं। कहीं विक्स का इस्तेमाल करना बैन है, तो कहीं सड़कों पर कबूतरों को खाना खिलाना गैरकानूनी है।

Knowledge: कुछ देशों के कानून सुनने में बेहद मजाक लगते हैं और सुनकर हैरानी भी होती है। किसी देश में कानून है कि पत्नी का जन्मदिन भूलने पर सजा हो सकती है, तो वहीं शरीर का वजन ज्यादा होना गैरकानूनी है।

विक्स का इस्तेमाल जापान में बैन

ऐसी दवाइयां जो एलर्जी या साइनस के लिए यूज की जाती हैं। वे दवाएं जिनमें स्यूडोएफेड्रिन और कोडीन मौजूद है, उनका इस्तेमाल करना जापान में गैरकानूनी है। ऐसी दवाओं को इस देश में नहीं ला सकते। अगर आप गलती से भी इन दवाओं को जापान ले आए, तो आपको जेल भी हो सकती है।

चेहरे को ढकना है गैरकानूनी

इरान में जहां महिलाओं को हिजाब पहनना और चेहरे को पूरी तरह ढकने वाले कानून को लेकर विरोध प्रर्दशन चलते रहते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ एक देश ऐसा भी है जहां चेहरा ढकना गैरकानूनी है। डेनमार्क में चेहरे को ढकने वाले कपड़े पहनना अमान्य है। सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस देश की संसद ने इस कानून को 2018 में मंजूरी दी थी।

झगड़ा करना गैरकानूनी

अल्बर्टा के एक शहर में गाली देना तो दूर चिल्लाना भी बैन है। यहां पर कोई किसी से छोटा-मोटा झगड़ा भी नहीं कर सकता, क्योंकि ये सब यहां गैरकानूनी है। ऐसा करने पर आपको जेल जाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: कहीं काला जादू, तो कहीं इंसानों के दिमाग, देखें दुनिया के ऐसे म्यूजियम

बिस्तर पर जाने से पहले नहाना जरूरी

संयुक्त राज्य अमेरिका का मैसाचुसेट्स एक राज्य है, जहां बोस्टन नामक शहर में एक अजीबो-गरीब कानून है। जिसके तहत आप रात को बिना नहाए अपने बिस्तर पर नहीं जा सकते हैं और साथ ही आप रविवार के दिन नहा नहीं सकते। वहां इस नियम का उल्लंघन करना गैरकानूनी है।

भगवान बुद्ध की प्रतिमा की सेल्फी लेना

श्रीलंका में भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं की ओर पीठ करके सेल्फी लेना अपमानजनक माना जाता है। इसके अलावा बौद्ध प्रतिमाओं और कलाकृतियों के साथ दुर्व्यवहार भी पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

हील्स पहनना गैर कानूनी

ग्रीस में पर्यटकों को ऐसे जूते पहनने पर रोक है, जो स्मारकों को नुकसान पहुंचाते हैं। ग्रीक प्रागैतिहासिक और शास्त्रीय पुरावशेषों के विशेषज्ञों का मानना है कि ऐतिहासिक स्थलों या स्मारकों पर ऊंची एड़ी के जूतों से नुकसान होता है। वे स्मारक की फर्श पर छेद कर सकते हैं, क्योंकि हील्स पर पूरे शरीर का दबाव पड़ता है।

पैसों पर पैर पड़ना गैर कानूनी

थाईलैंड में पैसे को आप किस तरह से अपने पास रखते हैं, इसे लेकर भी एक कानून बनाया गया है। यहां पर आपको पैसों पर पैर रखने की इजाजत नहीं है। पैसे पर पैर रखना देश में गैरकानूनी माना जाता है, क्योंकि इसमें देश के शाही परिवार की तस्वीरें छपी हुई हैं। शाही परिवार की छवि को खराब करना कानून के खिलाफ है और इसके लिए आपको सजा भी हो सकती है।

टॉयलेट में फ्लश करना गैरकानूनी

स्विट्जरलैंड में रात को 10 बजे के बाद टॉयलेट में फ्लश करना गैरकानूनी है। सरकार का मानना है कि इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है। इस कानून के चलते लोगों की स्थिति कभी-कभी विचित्र हो जाती है। फिर, भले ही आप अपने घर में क्यों ना रह रहे हों। टॉयलेट में फ्लश करते समय जो आवाज आती है, सरकार इसे ध्वनि प्रदूषण की कैटेगिरी में गिनती है।

Tags

Next Story