Most Dangerous Road: खतरनाक माउंटेन सड़कें, जरा सी चूक थम जाएगी सांसे

Most Dangerous Road: दुनिया की सबसे खतरनाक सड़क के बारे में जानिए, जहां से गुजरने पर अगर जरा सी भी चूक हुई, तो आपको अपनी जिन्दगी से हाथ धोना पड़ सकता है। ये रास्ते जितने खूबसूरत हैं उतने ही खतरनाक भी।
आपने दुनिया में कई खूबसूरत जगहों की सैर की होगी। एक से बढ़कर एक खूबसूरत नजारे भी देखे होंगे। ज्यादातर लोगों को नेचर की खूबसूरती भाती है, जिसे देखने लोग अक्सर हरी-भरी वादियों या हिल स्टेशनों का रुख करते हैं। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों वाली जगहों पर गहरी घाटियां देखने को मिलती हैं और यहां आने वाले लोगों को खतरनाक सड़कों और ब्लाइंड कर्व से होकर गुजरना होता है। आज हम आपको एक ऐसी ही सड़कों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद खूबसूरत तो है, लेकिन इसकी राह बड़ी मुश्किल भरी है।
बयबर्ट D915
दुनिया के सबसे खतरनाक हाईवे में शामिल है। तुर्की के ट्राब्जोन क्षेत्र में पड़ने वाला D915 हाईवे। जिस पर से गुजरना ड्राइवर के लिए किसी चुनौतीपूर्ण कार्य से कम नहीं होता है। इस हाईवे से जो भी गुजरता है, कुछ समय के लिए उसकी सांसे थम जाती हैं।
बयबर्ट D915
द डेथ रोड
ये सड़क कितनी खतरनाक हो सकती है, इसका अंदाजा आप इस के नाम से लगा सकते हैं। पूरे साल में सड़क पर हादसे के कारण लगभग 200 से 300 मौतें हो जाती हैं। इस रोड पर गाड़ी चलाना कठिन और खतरनाक काम है। इसलिए इस सड़क का असली मजा साइकिल चलाने वाले लोग ही ले पाते हैं। इस खतरनाक सड़क पर ज्यादातर हादसे ओवरलोड गाड़ियां और ट्रक फिसलन की वजह से होते हैं।
द डेथ रोड
जोजिला पास
यह रास्ता जम्मू-कश्मीर के जोजिला (zojila) के पास है, जो नेशनल हाईवे 1D पर है और श्रीनगर को लेह को जोड़ने का काम करता है। इस सड़क पर जाने का मतलब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर जाकर जान जोखिम में डालने जैसा है। जोजिला पास की गिनती भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तों में की जाती है। यह रास्ते बहुत ऊंचा होने के साथ ही इसके एक तरफ गहरी खाई है, इसलिए इसे जोखिम भरी राह कहा जाता है।
जोजिला पास
Also Read: दुनिया का एक ऐसा गांव जहां पुरुषों के लिए सख्त पाबंदियां
लक्सर अल
दुनिया में बेहद खतरनाक मानी जाने वाली सड़क मिश्र के दो पर्यटक स्थल 'लक्सर' तथा 'हुर्घदा' को जोड़ती है। यह खतरनाक सड़क होने के साथ-साथ कत्ल, अपहरण और बलात्कार जैसे संगीन अपराधों के लिए विश्व भर में कुख्यात है। इस खतरनाक सड़क की लंबाई 299 मील है। इस सड़क को पार कर दूसरे छोर तक पहुंचने में 4 घंटे 40 मिनट का समय लगता है। इस सड़क से गुजरने वाले लोगों में पूरी तरह डकैत और आतंकवादियों का खौफ रहता है।
लक्सर अल
जलालाबाद से काबुल
अफगानिस्तान में काबुल से जलालाबाद जाने वाली सड़क भी खतरनाक रास्तों में से एक है। इस सड़क की लंबाई 143 किलोमीटर है। संकरी होने के साथ-साथ इस हाईवे पर कई मोड़ हैं। साथ ही काबुल से जलालाबाद जाने के लिए यही सड़क है और यह काफी खतरनाक भी। अक्सर ओवरटेक करते समय कई हादसे हो जाते हैं।
जलालाबाद से काबुल
लॉस कैराकॉल्स पास,चिली
ये रोड दुनिया के सबसे खतरनाक रोड में शामिल है। ये रोड अर्जेंटीना के Uspallata और चील के Andes के बीच में है। ज्यादातर ये सड़क बर्फ की चादर से ढकी रहती है। इस रोड की ऊंचाई लगभग 10,500 फीट की है। इस रोड का रास्ता एकदम खड़ा और संकरा है, जो इसको बेहद खतरनाक बनाता है। सुरक्षा के लिए किसी तरह की कोई रेलिंग नहीं है। इस रोड पर ड्राइव करने के लिए बेहद धैर्य की जरूरत पड़ती है। ये रोड जितना खतरनाक है, इसके नजारे उतने ही खूबसूरत और दिलकश हैं।
लॉस कैराकॉल्स पास,चिली
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS