Knowledge: ये हैं दुनिया के सबसे महंगे अंडे, कीमत जानकर चकरा जाएगा सिर

Knowledge: ये हैं दुनिया के सबसे महंगे अंडे, कीमत जानकर चकरा जाएगा सिर
X
Knowledge: दुनिया में आपने तरह-तरह की महंगी चीजों के बारे में सुना होगा और खरीदी भी होंगी। दुनिया के महंगे चीजों में एक ऐसी चीज भी शामिल है, जिसे सोच कर आप चौंक जाएंगे। क्या आप जानते हो कि दुनिया की सबसे महंगी चीजों में अंडा भी शामिल है।

Knowledge: दुनिया में सबसे ज्यादा जो चीजें खाई जाती हैं, उनमें अंडा भी शामिल है। सामान्य तौर पर लोग सफेद अंडा खाते हैं, जिसकी कीमत 5 से 10 रुपये होती हैं। वहीं, कुछ लोग थोड़ा महंगा अंडा खाते हैं, जिसकी कीमत 20 से 25 रुपये के बीच होती है, वो देसी अंडा हल्के गुलाबी रंग का होता है। वहीं, कुछ लोग अलग-अलग पक्षियों के अंडे खाते हैं। वे लोग एक अंडे के लिए हजार रुपये खर्च करते हैं, लेकिन क्या आप दुनिया के सबसे महंगे अंडे के बारे में जानते हैं।

दुनिया का सबसे महंगा अंडा

Rothschild Faberge Easter Egg दुनिया का सबसे महंगा अंडा है। इस अंडे की कीमत 9.6 मिलियन डॉलर। इन पैसों को अगर भारतीय रुपयों में कन्वर्ट करें, तो ये 78 करोड़ रुपये से ज्यादा होगा। इन अंडों की खासियत यह है कि इन पर कई तरह के हीरे जड़े हुए हैं। इसके साथ ही यह सोने के साथ कवर किया जाता है। ये अंडा खाने वाला नहीं है, बल्कि डेकोरेशन वाला है। यानी यह आर्टिफिशियल अंडा है।

सेकंड नंबर पर Mirage Easter Eggs

इस अंडे की कीमत 8.4 मिलियन डॉलर होती है। यानी अगर इसे भारतीय रुपयों में कन्वर्ट करें, तो लगभग 69 करोड़ रुपये से ज्यादा होगा। 18 कैरेट गोल्ड से बने इस अंडे पर 1 हजार हीरे जड़े हुए हैं। इस अंडे को जब आप देखोगे, तो ऐसा लगेगा जैसे मानों कोई बड़ा सा हीरा चमक रहा हो।

Also Read: आखिर क्यों देश छोड़कर जा रहे भारत के अमीर, यहां जानिये क्यों और कहां शिफ्ट हो रहे ये लोग

थर्ड नंबर पर Diamond Stella Easter Eggs

Diamond Stella Easter Eggs की कीमत लगभग 82 लाख रुपये है। दुनिया के सबसे महंगे अंडों में ये भी अंडा शामिल है। 65 सेंटी मीटर लंबा अंडा खरीदने के लिए आपको अपना घर, खेत बेचना पड़ेगा। यह अंडा देखने में चॉकलेट का लगता है, लेकिन इसके ऊपर भी हीरे और सोने से काम किया गया है।

Tags

Next Story